{"_id":"6855b62e085affb6fd0df8bc","slug":"attempt-to-cheat-a-youth-by-posing-as-cbi-officer-shamli-news-c-26-1-smrt1048-144229-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: सीबीआई अधिकारी बनकर युवक से ठगी की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: सीबीआई अधिकारी बनकर युवक से ठगी की कोशिश
Sat, 21 Jun 2025 12:57 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
शामली। साइबर के शातिर ने सीबीआई अधिकारी बनकर डिजिटल अरेस्ट का झांसा देकर युवक से ठगी की कोशिश की, लेकिन जागरुकता के चलते युवक झांसे में नहीं आया, जिससे ठगी होने से बच गई।
साइबर थाने में की गई शिकायत में बताया कि ठग ने शामली निवासी रवि के मोबाइल पर अनजान नंबर से व्हाटसएप कॉल कर खुद को सीबीआई अधिकारी बताया। कॉल करने वाले ने उसे बताया कि उनका भतीजा दिल्ली में काम करता है। उसके पास उसके पास आपत्तिजनक चीजें मिलने पर उसे पकड़ लिया गया हैं। अगर उसे छुड़ाना चाहते हैं तो उनके बताए गए बैंक खाते में रुपये भेज दो।
रवि का कहना है कि उनका भतीजा दिल्ली में काम करता है, एक बार तो उन्होंने इसे सच मान लिया, लेकिन इसी बीच कॉल करने वाले ने कहा कि अगर जल्दी ऑनलाइन रुपये नहीं भेजे गए तो वे उसे चांदनी चौक थाने ले जाकर मुकदमा दर्ज करा देंगे।
विज्ञापन
इसी दौरान उनकी समझ में आया कि सीबीआई अधिकारी ने अगर उनके भतीजे को पकड़ा है तो इतनी जल्दी थाने क्यों ले जा रहे हैं। उसे साइबर ठगी होने का शक हुआ तो उसने अपने भतीजे से बात की तो उसने बताया कि वह ठीक है और उसे किसी ने नहीं पकड़ा। जागरूकता की वजह से वह साइबर ठग के झांसे में आने से बच गया।