फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Attacked in front of police, four injured including pregnant

पुलिस के सामने हमला, गर्भवती समेत चार घायल

Wed, 26 Oct 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Attacked in front of police, four injured including pregnant
पुलिस के सामने हमला, गर्भवती समेत चार घायल
विज्ञापन

शामली, चौसाना। गढ़ी हसनपुर में बीती रात घर के बाहर पटाखे जलाकर हुड़दंग करने वालों की शिकायत पर दो दर्जन से अधिक लोगों ने मिलकर एक परिवार पर पुलिस के सामने ही हमला कर दिया। जिसमें एक गर्भवती महिला सहित परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बवाल की सूचना पर अतिरिक्त फोर्स गांव में पहुंचा तो आरोपी भाग गए। पुलिसकर्मियों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया।
चौसाना चौकी क्षेत्र के गांव गढ़ी हसनपुर में रमेश के घर के बाहर मंगलवार रात कुछ लोग पटाखे जलाकर हुड़दंग मचा रहे थे। जिसकी शिकायत उसने पुलिस से कर दी। पुलिस के पहुंचने पर रमेश भी अपने घर से बाहर आ गया। आरोप है कि तभी आरोपी ने अपने 20-25 लोगों के साथ रमेश पर लाठीं-डंडों से हमला कर दिया। बचाने के लिए पहुंचे परिजनों को भी बंधक बनाया और मारपीट की। जिससे गर्भवती महिला बेहोश हो गई। उसे करनाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप लगाया है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि न्याय नहीं मिला तो वे पलायन करेंगे। घटना को लेकर गांव में तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है। आरोपियों का वीडियो बनाया है और घटनास्थल पर भी सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
वोट न देना पड़ा महंगा
रमेश के परिवार पर हमले की वजह पंचायत चुनाव में आरोपी को वोट न देना बताया जा रहा है। आरोप है कि चुनाव के समय से ही पीड़ित परिवार के साथ छींटाकशी की घटना हो रही थी। जिस समय हुड़दंगी पटाखा चला रहे थे तो पीड़ित परिवार ने हुड़दंगियों को रोकने की जगह पर पुलिस से सहायता मांगना उचित समझा। पुलिस के पहुंचने पर जब वह घर से बाहर निकला तो आरोपियों ने पुलिस के सामने ही हमला कर दिया। पुलिस उनकी करतूत को देखती रही। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ न तो रिपोर्ट दर्ज की और न ही अन्य कोई कार्रवाई की। रमेश ने चेतावनी दी है कि न्याय न मिला तो बृहस्पतिवार को गांव छोड़ देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed