फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Attack on youth with sticks and sticks to wash the vehicle

गाड़ी धुलवाने आए युवक पर लाठी-डंडों से हमला

Wed, 18 Mar 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Attack on youth with sticks and sticks to wash the vehicle
कैराना। पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर कुछ लोगों ने लाठी डंडों से हमला कर कर दिया। घायल को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल की पत्नी ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब 10 बजे गांव गंदराउ निवासी 25 वर्षीय साजिद शामली रोड स्थित डग पर अपनी गाड़ी धुलवाने गया था। परिजनों के अनुसार साजिद गाड़ी धुलवाने के बाद जैसे ही जाने लगा तो छह से अधिक युवक वहां पहुंचे और उसे गाड़ी से बाहर निकाल कर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। मौके पर भीड़ जमा हो जाने पर आरोपी फरार हो गए। घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पुलिस भी सरकारी अस्पताल पहुंची तथा मामले की जानकारी ली। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घायल साजिद पक्ष और आरोपी पक्ष के बीच एक सप्ताह पूर्व झिंझाना के शीतलगढ़ी में डंपर चलाने के विवाद में झगड़ा हुआ था। मामले में झिंझाना थाने पर एनसीआर दर्ज कराई गई थी। झिंझाना के झगडे़ के घायल पक्ष ने आज साजिद के ऊपर हमला किया है। मामले में घायल की पत्नी रिहाना ने नामजद तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed