फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Attachment notices pasted on the houses of three killers

तीन हत्या आरोपियों के घरों पर कुर्की नोटिस चस्पा

Sun, 10 Apr 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Attachment notices pasted on the houses of three killers
कैराना। क्षेत्र के गांव रामडा में 30 नवंबर 2021 को घर में घुसकर दिलशाद और उसकी पत्नी को लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया था। जिसमें दिलशाद की मौत हो गई थी। मृतक के पिता लतीफ ने कोतवाली में पांच आरोपियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है जबकि शहजाद, तालिब और समीर निवासी गांव रामडा फरार चल रहे थे। शनिवार को पुलिस ने अदालत से आदेश प्राप्त करके हत्यारोपी शहजाद, तालिब और समीर निवासी गांव रामडा के घरों पर धारा 82 के तहत कुर्की उद्घोषणा के नोटिस चस्पा कर दिए। इसके अलावा पुलिस ने गांव में मुनादी भी कराई। आरोपियों के अदालत में हाजिर नहीं होने पर पुलिस जल्द ही अदालत से आदेश प्राप्त करके आरोपियों के घरों की कुर्की कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed