{"_id":"64da7dc9ad22a9c71e0f1a44","slug":"attachment-notice-pasted-at-absconding-doctors-house-in-case-of-pregnant-womans-death-shamli-news-c-26-1-sal1002-7421-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: गर्भवती महिला की मौत के मामले में फरार डॉक्टर के घर कुर्की का नोटिस चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: गर्भवती महिला की मौत के मामले में फरार डॉक्टर के घर कुर्की का नोटिस चस्पा
विज्ञापन
कांधला (शामली)। ऑपरेशन के दौरान विवाहिता महिला की मौत के मामले में फरार डॉक्टर के मकान पर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया। पुलिस की कार्यवाही से फरार डॉक्टर में हड़कंप मचा हुआ।
चार दिसंबर 2022 को जनपद बागपत के थाना दोघट थाना क्षेत्र के गांव भगवानपुर निवासी सोनिया पत्नी पिंकेश सात माह की गर्भवती थी। हालत बिगड़ जाने के पश्चात महिला के परिजनों ने उसे आनन-फानन में दिल्ली रोड स्थित हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया था। परिजनों ने आरोप लगाया कि वहां चिकित्सकों ने महिला का ऑपरेशन करने की बात कही और 45 हजार रुपये जमा करा लिए। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सकों की लापरवाही के चलते ऑपरेशन के दौरान महिला और उसके नवजात शिशु की मौत हो गई थी।
इस पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया था। स्वास्थ्य विभाग ने भी कार्रवाई करते हुए अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर को सील कर दिया था। घटना के संबंध में महिला के पति के द्वारा आरोपी डॉ व अन्य लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया था। तभी से आरोपी डॉक्टर प्रदीप फरार चल रहा था। थाना प्रभारी समय पाल अत्री ने बताया कि न्यायालय कैराना के आदेश पर डाक्टर प्रदीप पुत्र केवल सिंह नि0 791 बुझान लाख पानीपत हरियाणा और डॉ. सरिता पत्नि योगेश निवासी न्यू रमेशनगर नागपाल कालोनी थाना कैंप पानीपत हरियाणा के खिलाफ धारा 82 सीआरपीसी की कार्यवाही करते उसके मकान पर आदेश की प्रति चस्पा की गई।