फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Attachment notice paste on two miscreants' homes

दो बदमाशों के घरों पर कुर्की नोटिस चस्पा

Fri, 08 Nov 2019 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Attachment notice paste on two miscreants' homes
कैराना (शामली)। वर्ष 2018 में बागपत जिले के थाना बिनौली के गांव जीवाना से चोरी की गई राइफल चोरी के मामले में फरार चले रहे दो बदमाशों के घरों पर बिनौली पुलिस ने कुर्की नोटिस चस्पा किए है। पुलिस का कहना है कि अदालत में हाजिर नहीं होने पर जल्द ही आरोपियों के घरों की कुर्की की जाएगी।
विज्ञापन

जिला बागपत के थाना बिनौली के एसआई अशोक यादव ने टीम के साथ शुक्रवार को कोतवाली में आमद दर्ज कराई। एसआई ने बताया कि एक जुलाई 2018 को गांव जिवाना में रात को सात बदमाशों ने रामकरण के मकान में घुसकर उनकी लाइसेंसी राइफल चोरी कर ली थी। रामकरण ने मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचना के दौरान सात लोगों के नाम प्रकाश में आए थे। इनमें से चार बदमाश अकबर उर्फ जोनी, तसलीम उर्फ बबलू, इरफान उर्फ जैनुदीन और फिरोज उर्फ दाहिया निवासी पकड़े जा चुुके हैं। 10 मई 2019 को गागलहेड़ी में हुई पुलिस मुठभेड़ में राइफल चोरी का पांचवां बदमाश शहजाद निवासी गागलहेड़ी मारा गया था।
विज्ञापन

उसके पास से चोरी की गई राइफल बरामद हो गई थी। मामले में अभी भी रियाजुदीन उर्फ तांगा और इसरान निवासी मोहल्ला रेतावाला थाना कैराना फरार चल रहे है। एसआई ने बताया कि अदालत से दोनों फरार बदमाशों के विरुद्ध सीआरपीसी की धारा 82 के तहत कुर्की उद्घोषणा के नोटिस जारी हुए है। इन नोटिसों को आरोपियों के घरों पर चस्पा कर दिया गया। अदालत में हाजिर नहीं होने पर जल्द ही आरोपियों के घरों की कुर्की की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed