{"_id":"5828bc114f1c1b7304b3a03b","slug":"atm-in-the-middle-of-cheating","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच में ही धोखा दे गए एटीएम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीच में ही धोखा दे गए एटीएम
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Mon, 14 Nov 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
public news
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। चौथे दिन भी बैंकों में 500- 1000 के नोट जमा करने के लिए मारामारी रही। रविवार को जिन एटीएम में धनराशि आई थी, वह दोपहर तक समाप्त हो गई। जिस कारण लोग परेशान रहे।
रविवार को 500-1000 के नोट जमा करने की जिले के भारतीय स्टेट बैक, ओरियंटल बैंक कामर्स, केनरा बैंक, इंडियन बैंक, उत्तर प्रदेश सहकारी ग्रामीण बैंक, सेेंट्रल बैक आफ इंडिया बैंक आफ बड़ौदा, इंडियन ओवर सीज बैंक, कारपोरेशन बैंक, इलाहाबाद बैंक, पीएनबी आदि में लोगों को भीड़ उमड़ पड़ी। शामली के धीमानपुरा और कुड़ाना के इलाहाबाद बैंक में नई और पुरानी करेेेेंसी समय से पूर्व खत्म हो गई। वहीं, इंडियन बैंक शामली द्वारा 2005 से पहले का नोट न लिए लिए जाने का नोटिस चस्पा किया हुआ था।
पीएनबी ऊन के शाखा प्रबंधक सतवीर सिंह कादियान ने बताया कि पिछले चार दिना में 60 लाख रुपये के 500- 1000 के बदले में दो हजार रुपये का वितरण कर चुके हैं। रविवार को अवकाश के दौरान 25 लाख रुपये की धनराशि का वितरण किया गया है। सुबह बैक एवं एटीएम खुलते हुए पैसे निकलवाने के लिए लोगों की बुढ़ाना रोड स्थित स्टेट बैंक पटियाला, वर्मा मार्किट इंडियन बैंक, धीमानपुरा रेलवे फाटक के पास सदाराम मार्केट एक्सिस बैंक, हनुमान रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम में लाइनें लग गईं।
विज्ञापन
दोपहर बारह बजे तक एटीएम में धनराशि खत्म हो जाने से लोग परेशान इधर उधर घूमते रहे। वहीं सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा स्नान होने से बैंकों में अवकाश रहेगा। पीएनबी के जिला प्रबंधक हरपाल सिंह ने बताया कि रविवार को नई करेेेेंसी बदलने कार्य देर रात चलता रहा। एटीएम में सौ के नोट डाले जाएंगे।