{"_id":"5b75cf0e42c79217b247b602","slug":"atal-ji-s-speech-was-witnessed-twice-in-shamli","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल जी के भाषणों का दो बार गवाह बना शामली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल जी के भाषणों का दो बार गवाह बना शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
Updated Fri, 17 Aug 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
पूर्व विधायक बशीर अहमद के आवास पर भोजन करते पूर्व प्रधानमंत्री।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का आगमन शामली में भी दो बार हुआ। एक बार वह 1988 में जनता पार्टी का गठन होने पर दिग्गज नेताओं के साथ कैराना पहुंचे थे और जनसभा को संबोेधित किया था। वहीं, 1996 में विधानसभा चुनाव के दौरान प्रचार करने शामली आए थे। उधर, बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के आकस्मिक निधन की सूचना मिलने पर लोगों में शोक छा गया।
देश में इमरजेंसी लगाए जाने के बाद जब जनता पार्टी का गठन हुआ था, तो उसमें लोकदल, भाजपा, सीएफडी ने हाथ मिला लिया था। इसके बाद 1988 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ ही हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री चौधरी देवीलाल, सीएफडी के हेमवती नंदन बहुगुणा, मुजफ्फरनगर से मालती शर्मा आदि कई बडे नेता कैराना के छड़ियान मैदान में जनसभा करने पहुंचे थे। तब उन्होंने पूर्व विधायक बाबू बशीर अहमद के निवास पर जलपान और कुछ देर आराम भी किया था। बाबू बशीर अहमद बताते हैं कि अटल जी ने एक बात कही थी कि कोई भी पद पाने के बाद आम जनता को अपनी औलाद की तरह मानकर चलो, तो देश की तरक्की होगी। उन्होंने कहा कि अटल जी सच्चे व नेक दिल इंसान थे। उनकी मौत पर गहरा दुख है।
वहीं, जनसभा के दौरान अभिनंदन पत्र एडवोकेट सुशील कुमार गर्ग ने पढ़ा था। सुशील गर्ग बताते हैं कि अटल बिहारी वाजपेयी बेहद शालीन और कुशल राजनीतिक थे। उन्होंने हमेशा युवाओं को राजनीति में आगे आने की पैरवी की। कैराना में सभा के दौरान भी युवाओं से राजनीति में भागीदार बनने का आह्वान किया था। उधर, 1996 के विधानसभा चुनाव के दौरान कैराना सीट से भाजपा प्रत्याशी बाबू हुकुम सिंह के समर्थन में चुनाव प्रचार करने शामली आए थे। शामली में वीवी इंटर कॉलेज मैदान पर जनसभा को संबोधित किया था। उस दौरान सभा में मौजूद रहे मोहित जैन और डाक्टर मनोज शर्मा ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी जी ने अपने संबोधन से आकर्षण पैदा कर दिया था। इससे भाजपाइयों को भी ऊर्जा मिली थी। डाक्टर मनोज शर्मा, मोहित जैन सहित अन्य भाजपाइयों ने अटल जी के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है।
विज्ञापन
खीर खाकर खूब की तारीफ
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को शामली में जनसभा के बाद कैराना रोड स्थित सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में ठहराया गया था। वहीं पर उनके भोजन की व्यवस्था थी। भाजपा नेता मोहित जैन के घर से भोजन बनवाकर गेस्ट हाउस में
भिजवाया गया था। तब खाना खाने के बाद अटल बिहारी वाजपेयी ने खीर खाई, तो तारीफ किए बगैर नहीं रह सके थे और बोले कि शामली की खीर ने दिल जीत लिया।
फिर भी कार्यकर्ताओं संग खिंचवाया फोटो
सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में अटल बिहारी वाजपेयी से मुलाकात करने के लिए भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे थे। वह अटल जी के साथ फोटो खिंचवाना चाहते थे, लेकिन एसपीजी के अधिकारियों ने मना कर दिया था। जब अटल जी को इस बात का पता चला, तो उन्होंने कार्यकर्ताओं को अपने पास खड़ा किया और फोटो खिंचवाई थी।
अटल जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि
थानाभवन। अटल बिहारी वाजपेयी के निधन की सूचना मिलने पर लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। बृहस्पतिवार शाम थानाभवन की विमला मार्केट में भाजपा कार्यकर्ताओं और व्यापारिक संगठनों ने शोक सभा की। उसमें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर दो मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान भाजपा मंडल प्रभारी आनंद पुंडीर, मंडल महामंत्री महेश गोयल, संदीप गुप्ता, भाजपा नेता पवन गौतम, रविंद्र गोयल, प्रेमचंद, धीरज नारंग, रविंद्र शर्मा, विशाल गोयल, संदीप मोघा, अनुज संगल, अमित सैनी, डॉ. रमाकांत भारद्वाज, प्रदुमन गोयल, नरेंद्र सैनी, व्यापारी संजय बंसल, अंशुल गोयल, योगेंद्र, तारिक मलिक सहित अन्य लोगों ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए।