फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Atal and Mahamana Malviya's birth anniversary celebrated

अटल और महामना मालवीय की मनाई जयंती

Sat, 25 Dec 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Atal and Mahamana Malviya's birth anniversary celebrated
शामली में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व महामना मद - फोटो : SHAMLI
अटल और महामना मालवीय की मनाई जयंती
विज्ञापन

शामली। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज शामली में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और महामना मदन मोहन मालवीय का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया।
बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना और भारत की महान विभूतियों अटल बिहारी वाजपेयी और महामना मदन मोहन मालवीय के चित्र के सम्मुख पुष्पार्चन के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आचार्य सुभाषचंद ने दोनों विभूतियों के संस्मरण छात्रों के सम्मुख प्रस्तुत किए। उप प्रधानाचार्य मलूकचंद ने अटल बिहारी वाजपेयी की कविता ‘कदम मिलाकर चलना होगा’ प्रस्तुत कर छात्रों को प्रोत्साहित किया। आचार्य पुष्पेंद्र शर्मा ने भी उनकी कविता ‘गीत नहीं गाता हूं’ का काव्यपाठ करके छात्रों को भाव विभोर कर दिया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी और महामना मदन मोहन मालवीय दोनों की सोच स्वार्थ और राजनीति से ऊपर उठकर रही। यही कारण है कि समाज का प्रत्येक वर्ग उन्हें आज भी हृदय से सम्मान देता है। कार्यक्रम में पूर्व में आयोजित यातायात, मतदान जागरूकता, पेंटिंग और वोटिंग स्लोगन प्रतियोगिता में विजयी 52 छात्रों को प्रधानाचार्य, उपप्रधानाचार्य, प्रतियोगिता प्रमुख आचार्य अरविंद कुमार, प्रीतम सिंह और मनोज कुमार ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर आचार्य मोहर सिंह, पवन कुमार, प्रीतम सिंह, विजय कुमार, सचिन कुमार, नीटू कश्यप, ब्रिजेश कुमार, वसीम खान, ब्रजपाल, सुखदेव सैनी, सीताराम, परितोष कुमार, मधुबन शर्मा, अंकुर कुमार, योगेंद्र सैनी, आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता संस्था के प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद ने और संचालन आचार्य सोमदत्त आर्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed