{"_id":"6aca9a401e3cf461d6070f3f","slug":"at-the-bharat-virat-dangal-javed-pinned-wrestler-nishu-while-three-bouts-ended-in-a-draw-shamli-news-c-26-1-aur1003-175859-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: भारत विराट दंगल में जावेद ने निशु पहलवान को चित किया, तीन मुकाबले बराबरी पर छूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: भारत विराट दंगल में जावेद ने निशु पहलवान को चित किया, तीन मुकाबले बराबरी पर छूटे
विज्ञापन
थानाभवन। मेला गुघाल में चल रहे दस दिवसीय भारत विराट दंगल का शनिवार को समापन हो गया। अंतिम दिन हुए मुकाबलों में जावेद गंगोह ने निशु पहलवान को चित कर खिताब अपने नाम किया। तीन अन्य मुकाबले बराबरी पर छूटे।
दंगल में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान सहित कई राज्यों के पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। शनिवार को हुए पहले मुकाबले में नसीम कैराना और विपुल दिल्ली के बीच टक्कर बराबरी पर समाप्त हुई। दूसरे मुकाबले में जावेद गंगोह ने मास्टर चंदकीराम अखाड़ा दिल्ली के निशु पहलवान को हराया। तीसरा मुकाबला 5100 रुपये और शील्ड के लिए अशबीर कैराना व निखिल दिल्ली के बीच हुआ, जो बराबरी पर रहा। चौथा मुकाबला 3100 रुपये और शील्ड के लिए साहिल पहलवान (मेहरदीन अखाड़ा, दिल्ली) और मोहसिन नोएडा के बीच हुआ, यह भी बराबरी पर छूटा।
समापन कार्यक्रम में चेयरमैन पति हाजी राव जमशेद ने कहा कि थानाभवन में राम रहीम के नाम से एक अखाड़ा चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इच्छुक बच्चे यहां कुश्ती सीखकर भविष्य में नगर और ग्रामीण क्षेत्र का नाम रोशन कर सकते हैं। इस दौरान मेला सचिव दिनेश कुमार, अथर सिद्दीकी, जयभगवान, बॉबी अरोड़ा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महफूज अली ने किया।