फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   At some places the lock is hanging and at other places the Anganwadi worker and the helper disappear before time.

Shamli News: कहीं लटका ताला तो कहीं समय से पहले नदारद हो जाती हैं आंगनबाड़ी और सहायिका

Sat, 11 Apr 2026 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 11 Apr 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
At some places the lock is hanging and at other places the Anganwadi worker and the helper disappear before time.
कंपोजिट विद्यालय सिंभालका स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर खाली पड़ा कमरा. संवाद
शामली। जनपद में बाल विकास परियोजना के तहत चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों पर लापरवाही बरती जा रही है। शुक्रवार को केंद्रों को देखा तो अनियमितताएं सामने आई हैं। पड़ताल में पाया गया कि कोई केंद्र खुला ही नहीं तो कई केंद्रों पर समय से पहले ही आंगनबाड़ी और सहायिकाएं घर निकल गई। केंद्रों में असुविधा भी मिली। ऐसे में कैसे बाल विकास होगा।
विज्ञापन

शामली : गांव झाल में चार केंद्र संचालित है। उच्च प्राथमिक विद्यालय में 11 बजे दोनों सेंटर पर 37 बच्चों में से 22 बच्चे मौके पर मिले। आंगनबाड़ी पुष्पा और संगीता मौके पर मिली, लेकिन सहायिका पूजा व शकुंतला घर जा चुकी थी। एजुकेटर गीता केंद्र छोड़कर स्कूल के बच्चों की कक्षा में मिली।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय झाल स्थित केंद्र पर सुनीता आंगनबाड़ी नहीं मिली, जबकि सहायिका संतलेश मिली। दोनों केंद्रों पर 41 बच्चों में से 20 मौके पर मिले। दूसरे केंद्र पर आंगनबाड़ी रूपा व सहायिका ममता मिली। गांव सिंभालका स्थित कंपोजिट विद्यालय स्थित केंद्र पर 11.45 बजे ही सहायिका व आंगनबाड़ी घर जाती मिली। केंद्रों पर कोई बच्चा नहीं मिला। एक केंद्र पर आंगनबाड़ी विमलेश और सहायिका भी चलने की तैयारी में थी। एजुकेटर रिया मलिक मिली, लेकिन कमरे में कोई बच्चा नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव सेहंटा स्थित अस्थायी आंगनबाड़ी केंद्र पर न तो पानी की व्यवस्था मिली और न ही बिजली की व्यवस्था मिली। पंचायतघर के एक कमरे में केंद्र चलता मिला। आंगनबाड़ी राखी ने बताया कि विभाग को कई बार सूचना दी जा चुकी है। कोई सुनवाई नहीं हो रही है। -
चौसाना : आंगनबाड़ी केंद्र पर 8.45 बजे भी ताला लटका मिला, एक बच्ची गेट के पास बैठकर इंतजार कर रही थी। वहीं एक बुजुर्ग महिला भी दो बच्चों को लेकर बाहर बैठकर इंतजार करती रही। बाद में 8.50 के बाद आंगनबाड़ी प्रभारी सोनिया केंद्र पर पहुंची। इसके बाद 10 बजे तक बारी-बारी से सहायिका भी आती रही।
गढ़ीपुख्ता : गांव मानकपुर के मजरा यूनिसपुर केंद्र पर ताला लटका मिला। आंगनबाड़ी केंद्र के पास गंदा पानी भरा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार इसकी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समाधान नहीं हुआ।

ऊन : गांव चुंधियारी स्थित आंगनबाड़ी का भवन जर्जर अवस्था में मिला। जिस कारण बच्चों को प्राथमिक विद्यालय के भवन में बैठाकर पढ़ाया जा रहा था।


सभी केंद्र प्रभारियों को समय से केंद्र खोलने व बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद भी अगर किसी केेंद्र पर लापरवाही हैं तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी। केंद्रों में समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। - यामिनी रंजन, जिला कार्यक्रम अधिकारी

कंपोजिट विद्यालय सिंभालका स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर खाली पड़ा कमरा. संवाद

कंपोजिट विद्यालय सिंभालका स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर खाली पड़ा कमरा. संवाद

कंपोजिट विद्यालय सिंभालका स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर खाली पड़ा कमरा. संवाद

कंपोजिट विद्यालय सिंभालका स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर खाली पड़ा कमरा. संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed