{"_id":"65f60810672fedb3d90e4484","slug":"at-present-only-caste-politics-is-happening-rakesh-tikait-shamli-news-c-26-1-sal1002-118114-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्तमान में केवल जाति की राजनीति हो रही : राकेश टिकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्तमान में केवल जाति की राजनीति हो रही : राकेश टिकैत
Sun, 17 Mar 2024 02:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 17 Mar 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
गढीपुख्ता क्षेत्र के गांव भैंसवाल में बाबा सूरज मल का पुष्प चढा कर श्रद्वांजली देते भाकियू
गढ़ीपुख्ता (शामली)। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि वर्तमान में केवल जाति की ही राजनीति की जा रही है। सरकार को किसानों से कोई लेनादेना नहीं है। जयंत चौधरी के एनडीए में गठबंधन पर बोलते हुए कहा जब एनडीए में सब गठबंधन कर रहे हैं तो जयंत चौधरी ने कर लिया ठीक है। भागते चोर की लंगोटी ही सही।
भैंसवाल गांव में प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों का बिजली और कर्ज माफ करने के लिए कई तरह के शर्तें लगाई हुई है। किसानों के खेतों पर मीटर जल्द ही लग जाएंगे। भाजपा सरकार ने घोषणा पत्र में पांच साल तक मुफ्त बिजली देने का वायदा किया था जबकि सीएम अब एक साल बिजली मुफ्त देने की बात कर रहे हैं। अधिकारियों से बात की तो उन्होंने कहा कि इस संबंध में कोई आदेश नहीं आया है। सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात कहती है मगर किसानों की उपेक्षा की जा रही है। किसानों की आय तो दोगुनी नहीं हुई, मगर लागत जरूर दोगुनी हो चुकी है।
किसान कर्ज में डूबा हुआ है। बिना आवाज उठाए किसानों का भला होने वाला नहीं है। किसानों को लोकसभा चुनाव में नोटा नहीं दबाना है, वहां वोट दें, जहां पर उन्हें लगे कि भला हो सकता है। शामली शुगर मिल पर किसानों का बकाया भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया। भाजपा सरकार इस बार 400 प्लस सीट की बात कर रही है, मगर सही पता चुनाव परिणाम के बाद ही लग सकेगा। इस दौरान बाबा शोकिंदर, भाकियू महासचिव युद्धवीर सिंह, विनय चौधरी, कृष्ण वीर कादियान, मैनपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
पीड़ित परिवारों को दी सांत्वना
राकेश टिकैत ने भैंसवाल गांव में पहुंचकर बाबा सूरजमल और वरिष्ठ पत्रकार हरवीर सिंह के पिता भंवर सिंह के निधन पर शोक जताया। पीड़ित परिवार को सांत्वना भी दी गई।