{"_id":"30c7f43460832ea96ec4e3e908627efa","slug":"at-any-rate-will-not-reduce-goodwill-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी भी कीमत पर आपसी सद्भाव कम नहीं होने देंगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी भी कीमत पर आपसी सद्भाव कम नहीं होने देंगे
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
Updated Mon, 28 Dec 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। महापंचायत के बाद कस्बे में माहौल को शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए दोनों समुदाय के लोगों की मीटिंग हुई। उसमें दोनों समुदाय के लोगों ने महापंचायत में आचार्य द्वारा की गई टिप्पणी की निंदा करते हुए आपसी सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया।
अपहृत छात्रा की बरामदगी की की मांग को लेकर कस्बे में 25 दिसंबर को सिंचाई विभाग डाक बंगले के पास महापंचायत हुई थी, जिसमें आचार्य जसवीर के आपत्तिजनक बयान की वजह से कस्बे में माहौल तनावपूर्ण हो गया था। रविवार को रेलवे रोड स्थित मोहल्ला सरावज्ञान में डाक्टर रश्मिकांत जैन के आवास पर दोनों समुदाय के लोगों की मीटिंग हुई। डाक्टर रश्मिकांत जैन ने कहा कि महापंचायत में सभी ने अपनी बात को शालीनता से रखा था ।
लेकिन तथाकथित आचार्य की टिप्पणी से कस्बे की फिजा बिगाड़ने की कोशिश की गई। आचार्य पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। मौलाना मेहराज ने कहा कि कस्बे में दोनों समुदाय का आपसी सद्भाव वर्षों से विश्वास व आपसी सम्मान के कारण बना हुआ है।
विज्ञापन
भविष्य में भी सांप्रदायिक सौहार्द बना रहेगा। मीटिंग में प्रदीप शर्मा, ओमबीर मलिक, डाक्टर विक्रम सैनी सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। बैठक की अध्यक्षता मौलाना मेहराज और संचालन पवन ने किया है।