{"_id":"681a5696fc79302bc30b0497","slug":"assistant-stamp-commissioners-court-and-office-will-be-built-on-500-square-meter-land-shamli-news-c-26-1-smrt1047-141446-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: 500 वर्ग मीटर भूमि में बनेगा सहायक स्टांप आयुक्त का न्यायालय एवं कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: 500 वर्ग मीटर भूमि में बनेगा सहायक स्टांप आयुक्त का न्यायालय एवं कार्यालय
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले के नवीन मुख्यालय पर 500 वर्ग मीटर भूमि में दो मंजिला सहायक स्टांप आयुक्त एवं महानिरीक्षक कार्यालय बनेगा। उत्तर प्रदेश शासन से तीन करोड़ 55 रुपये की स्वीकृति मिली है, जिसमें से एक करोड़ 77 लाख रुपये की धनराशि शासन से अवमुक्त की गई है। शासन ने दो मंजिला सहायक स्टांप आयुक्त कार्यालय के निर्माण के लिए निर्माण एजेंसी उत्तर सूडको को बनाया गया।
पूर्वी यमुना नहर के किनारे 265 एकड़ भूमि में गोहरनी गांव के जंगल में नवीन मुख्यालय में सहायक स्टांप आयुक्त कार्यालय निर्माण के लिए 500 वर्ग गज मीटर भूमि आरक्षित की गई थी। सहायक स्टांप आयुक्त कार्यालय के निर्माण के लिए तीन करोड़ 55 लाख रुपये की धनराशि का एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा गया था। शासन से दोमंजिला सहायक स्टांप आयुक्त कार्यालय निर्माण के लिए तीन करोड़ 55 लाख रुपये की धनराशि का एस्टीमेट स्वीकृत हुआ है।
शासन ने तीन करोड़ 55 लाख रुपये की धनराशि में एक करोड़ 77 लाख रुपये की प्रथम किस्त के रूप में धनराशि शासन से अवमुक्त की गई है। डीएम अरविंद कुमार चौहान ने बताया कि शासन से सहायक स्टांप आयुक्त कार्यालय निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश सूडको को निर्माण एजेंसी नियुक्त किया गया है। निर्माण एजेंसी उत्तर प्रदेश सूडको ठेकेदार नामित करने के लिए ऑनलाइन ठेका छोड़ने की प्रक्रिया शुरु करेगी।
विज्ञापन
- यह होगा निर्माण कार्य
सहायक महानिरीक्षक एवं सहायक स्टांप आयुक्त कार्यालय, वेटिंग रूम, जनसामान्य के बैठने के लिए हाल, उपनिबंधक कार्यालय सदर, सहायक महानिरीक्षक एवं सहायक स्टांप आयुक्त कार्यालय का न्यायालय, चेंबर आदि।