फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Assistant engineer reprimanded for not finding satisfactory construction work

Shamli News: निर्माण कार्य संतोषजनक न मिलने पर सहायक अभियंता को लगाई फटकार

Thu, 12 Dec 2024 11:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 12 Dec 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Assistant engineer reprimanded for not finding satisfactory construction work
शामली। नोडल अधिकारी पीसीएफ के प्रबंध निदेशक संजय कुमार ने जनपद की निर्माणाधीन पुलिस लाइन में बन रहे आवासीय और अनावसीय भवनों का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य संतोषजनक न मिलने पर कार्यदायी संस्था के सहायक अभियंता को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नोडल अधिकारी संजय कुमार ने दूसरे दिन जनपद में भ्रमण के दौरान 198.71 करोड़ की लागत से बन रही पुलिस लाइन में आवासीय एवं अनावासीय भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी द्वारा टाइप-4-बिल्डिंग, फील्ड यूनिट व बैरक आदि का निरीक्षण किया। नोडल अधिकारी ने किसी भी बिल्डिंग स्ट्रक्चर का कार्य संतोषजनक ना मिलने पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता महिपाल सिंह को फटकार लगाते हुए चेतावनी दी और निर्देशित किया कि एक-एक बिल्डिंग की रिपोर्ट तैयार करते हुए उसमें जो भी कमियां है उसको ठीक कराया जाए।
विज्ञापन

इसमें किसी भी प्रकार के लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नोडल अधिकारी ने फोन से चीफ इंजीनियर मेरठ से वार्ता कर अपने स्तर से निर्माण कार्य को देखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संस्था को प्रत्येक बिल्डिंग के सामने नक्शा लगाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद नोडल अधिकारी द्वारा जिला संयुक्त चिकित्सालय शामली के पास 23 करोड़ 75 लाख लागत से बन रहे निर्माणाधीन 50 बैड के क्रिटिकल केयर यूनिट का निरीक्षण किया। कार्यादायी संस्था ने बताया कि एक जुलाई 2024 को निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है, निर्माण पूरा करने की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर 2025 है। नोडल अधिकारी द्वारा मैटेरियल जांच रिपोर्ट का अवलोकन किया और मौके पर आरसीसी की क्वालिटी भी चेक की गई, जो सही पाई गई। उन्होंने कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता के साथ कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएमओ डॉ. अनिल कुमार से जनपद में विशेषज्ञ चिकित्सकों की जानकारी ली। इस दौरान डीएम अरविंद कुमार चौहान, एसपी रामसेवक गौतम, सीडीओ विनय कुमार तिवारी, एडीएम संतोष कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed