फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ASP inspected the Kotwali, listened to the problems of the complainants

एएसपी ने कोतवाली का निरीक्षण किया, फरियादियों की सुनी समस्याएं

Sun, 03 Jul 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
ASP inspected the Kotwali, listened to the problems of the complainants
एएसपी ने कोतवाली का निरीक्षण किया, फरियादियों की सुनीं समस्याएं
विज्ञापन

कैराना। एएसपी ने कोतवाली का निरीक्षण किया। इस दौरान महिला पुलिस चौकी के बाहर बैठी फरियादियों से उनकी समस्याएं जानीं। कोतवाली के कार्यालय में पहुंचकर मुकदमें से संबंधित रजिस्टरों की भी जांच की गई।
रविवार दोपहर करीब दो बजे एएसपी ओपी सिंह कोतवाली का निरीक्षण करने पहुंचे। सबसे पहले एएसपी ने कोतवाली के कार्यालय में पहुंचकर मुकदमों से संबंधित दस्तावेज चेक किए। इस दौरान कोतवाली प्रभारी व उपनिरीक्षकों को हिस्ट्रीशीटर बदमाशों की निगरानी, टॉप टेन अपराधियों की सूची चस्पा करने व सक्रिय अपराधियों का गैंग चार्ट बनाकर उनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई के तहत अवैध संपत्ति जब्तीकरण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वहीं, कार्यालय मुंशी से आने वाले फरियादियों की समस्याओं का तत्काल हल्का इंचार्जों को भेजकर उनके समाधान कराने के निर्देश दिए। इस दौरान हवालात व मैस का भी निरीक्षण किया गया तथा सफाई रखने के निर्देश दिए। महिला पुलिस चौकी के बाहर बैठी महिला फरियादियों से भी एएसपी ने उनकी समस्याएं जानीं। बाद में कुछ फरियादियों की समस्याएं सुनकर तत्काल समाधान कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed