फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ashul Kumar Singhal became a lieutenant in the army

सेना में लेफ्टिनेंट बने अशुंल कुमार सिंघल

Sun, 30 Oct 2022 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Ashul Kumar Singhal became a lieutenant in the army
शामली सेना में लेफ्टिनेंट बनने अंशुल कुमार सिंघल के कंधे पर स्टार लगाते माता-पिता। - फोटो : SHAMLI
शामली। चेन्नई के अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी में पासिंग आउट परेड के बाद देश को मिले 186 जांबाज अफसरों में जिले का अंशुल कुमार सिंघल शामिल हैं। अंशुल के लेफ्टिनेंट बनने पर उनके परिजनों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

जिले के बाबरी क्षेत्र के हिरनवाड़ा गांव निवासी अंशुल कुमार सिंघल के पिता अरंजय कुमार सिंघल भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर जम्मू में तैनात हैं। शनिवार को हुई पासिंग आउट परेड में पहुंचकर माता-पिता ने उसके कंधों पर स्टार सजाए।
विज्ञापन

हिरनवाड़ा गांव में अंशुल के दादा महिपाल सिंह रहते हैं और खेतीबाड़ी करते हैं। शहर की कमला कॉलोनी में चाचा सिविल इंजीनियर एसपी सिंघल इंजीनियर रहते हैं। उन्होंने बताया कि 29 अक्तूबर को चेन्नई में ट्रेनिंग प्रशिक्षण अकादमी में पासिंग आउट परेड हुई। अंशुल ने रीवा विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस बीटेक की डिग्री हासिल की थी। अक्तूबर 2021 में इलाहाबाद एसएसबी के माध्यम से उसका चयन हुआ था। उन्होंने बताया कि दो दिन बाद अशुंल शामली आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed