{"_id":"64ab092090de6e155c07b989","slug":"ashish-jain-will-work-to-develop-industries-shamli-news-c-26-1-smrt1047-5529-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: उद्योगों को विकसित करने के लिए करेंगे कार्य आशीष जैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: उद्योगों को विकसित करने के लिए करेंगे कार्य आशीष जैन
विज्ञापन
शामली इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा अधिष्ठापन समारोह में नवनिर्वाचित चेयरमैन आशीष जैन का स
- आईआईए के आशीष जैन बने चेयरमेन्, नई कार्यकारिणी को दिलाई शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से अधिष्ठापन समारोह में आईआईए के चेयरमैन के रूप में आशीष जैन और उनकी टीम को बागडौर सौंपी गई। आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंघल ने नवनिर्वाचित चेयरमैन आशीष जैन को पद गोपनीयता की शपथ दिलाई। आशीष जैन ने जिले के औद्योगिक विकास को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।
शनिवार की देर रात पानीपत रोड पर एक होटल रेस्टोरेंट में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से अधिष्ठापन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में आईआईए राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंघल ने आईआईए के नवनिर्वाचित चेयरमैन आशीष जैन, सीनियर वाइस प्रेसीडेंट विशाल गुप्ता, उपाध्यक्ष सुधीर धीमान, महासचिव भारत मित्तल,सचिव अभिनय बंसल, कार्यकारिणी के सदस्य अशोक मित्तल,वेदप्रकाश आर्य, प्रवीण गोयल, अखिल ऐरन,शिशिर जैन,वरूण जैन मुकेश कुमार, अपूर्वा जैन, तुषार कुछल,अभिनव जैन,अशुल मित्तल को पद गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस मौके पर आशीष जैन ने आईआईए टीम का परिचय कराया। उन्होंने शामली जिले के औद्योगिक विकास को आगे बढ़ाने का अपना विजन बताया। उन्होंने उद्यमियों की समस्या के समाधान कराए जाने, एक्सपोर्ट प्रमोशन के लिए सेमिनार आयोजित कराएं जाने, मोटिवेशनल टॉक के जरिए शामली के उद्यमियों को प्रेरित करने की जानकारी दी। कहा कि उद्यमियों को मिलने वाली सरकारी योजनाओं के लाभ की जानकारी दिलाएंगे। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में डीएम रविंद्र सिंह ने उद्योगों के उत्थान की बात कहते हुए पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंघल ने कहा कि उद्योगों की समस्याओं के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एक टोल फ्री नंबर जारी किया गया है, जिस पर कोई भी उद्यमी अपनी समस्या के निस्तारण के लिए संपर्क कर सकते हैं। विशिष्ट अतिथि के रूप में अपर जिलाधिकारी संतोष सिंह, शामली नगर पालिका चेयरमैन अरविंदं संगल, सहारनपुर से आए पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद मिगलानी, ज्वाइंट कमिश्नर इंडस्ट्रीज अंजू रानी उपस्थित रहे। समारोह में वर्ष 2021- 23 के महासचिव सुधीर धीमान ने अपने दो साल के के किए गए कार्यों का विवरण रिपोर्ट पेश की गई। वर्ष 2021- 23 के आईआईए के चेयरमैन अनुज गर्ग ने सभी उद्यमियों, प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।
एसोसिएशन के संरक्षक राजेश्वर बंसल, अशोक बंसल, जेके जैन व मोहित जैन ने सभा को संबोधित किया व आशीष जैन को चेयरमैन चयनित किए जाने पर बधाई दी। आशीष जैन ने आईआईए चैप्टर शामली के पूर्व चेयरमैन व पूर्व कार्यकारिणी का सम्मान किया एवं एसोसिएशन में 28 नए सदस्य बनाकर उनका परिचय कराते हुए 200 सदस्य होने को घोषणा की।