{"_id":"633b2b01694bfb75a32f631b","slug":"ashish-gulia-gave-gold-to-the-team-in-sailing-shamli-news-mrt6080853118","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशीष गुलिया ने अपनी टीम को दिलाया स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशीष गुलिया ने अपनी टीम को दिलाया स्वर्ण पदक
विज्ञापन
नेशनल गेम्स में नौकायान में गोल्ड मेडल विजेता बाबरी क्षेत्र के गांव कांजरहेड़ी निवासी आशीष गुलि
- फोटो : SHAMLI
नौकायन में आशीष गुलिया ने दिलाया टीम को स्वर्ण
शामली, बाबरी। क्षेत्र के गांव कांजरहेडी के आशीष गुलिया ने गुजरात में चल रहे 36वें नेशनल खेलों में सर्विसेज की तरफ से प्रतिभाग करते हुए अपनी टीम को गोल्ड मेडल दिलाकर गांव व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
आशीष पुत्र बालेंद्र सिंह निवासी कांजरहेडी भारतीय सेना की बंगाल इंजीनियरिंग ग्रुप पुणे में तैनात है। आशीष ने बताया कि उन्होंने अपनी आठ सदस्यीय टीम के साथ नौकायन में 2000 मीटर प्रतिस्पर्धा में प्रतिभाग किया। जिसमें 5 मिनट 32 सेकेंड में 2000 मीटर की रेस पूरी कर उनकी टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। टीम में उनके साथी खिलाड़ी तेजस शिंदे, योगेश कुमार, अंकित, अंकुश, कुलबीर, नीरज और गुरमीत शामिल रहे। दूसरे नंबर पर मध्य प्रदेश और तीसरे नंबर पर तेलंगाना की टीम रही।
स्वर्ण पदक मिलने की खबर गांव में पहुंचते ही परिजनों में खुशी का माहौल है। परिचित आवास पर पहुंच कर बधाई दे रहे हैं। 2018 में यूथ ओलंपिक में भी शिरकत की थी। जिसमें उन्होंने पहले पांचवां स्थान हासिल किया था।