फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Artists from far and wide enthralled the audience with their devotional songs.

Shamli News: दूर-दराज से आए कलाकारों ने भजनों से बांधा समां

Tue, 23 Sep 2025 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Artists from far and wide enthralled the audience with their devotional songs.
हसनपुर लुहारी। हसनपुर लुहारी में रविवार रात आयोजित मां भगवती के 8वें जागरण ने भक्तों को भक्ति-रस में सराबोर कर दिया। युवा जागरण समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत रात्रि आठ बजे पूजन के साथ हुई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सहारनपुर से आए भजन गायक करण कौशिक ने मां भगवती की महिमा का गुणगान कर माहौल भक्तिमय बना दिया। इसके बाद राजन ने मां को एक से बढ़कर एक भेंट समर्पित की। खाटू श्याम के भजनों ने भी श्रद्धालुओं को भक्ति के रंग में रंग दिया। मुजफ्फरनगर के पिलखनी से आए सुखबीर गोस्वामी ने पिता-पुत्री के रिश्ते, मां भगवती और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति कर जागरण के माहौल में उत्साह भर दिया। वहीं शामली के श्रवण मस्ताना ने भगवान भोलेनाथ के भजनों से भक्तों को नाचने और गुनगुनाने पर विवश कर दिया। अंत में कथावाचक गौरव शर्मा ने तारा रानी की कथा सुनाकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। जागरण के मुख्य यजमान सतीश सैनी, कुलदीप सैनी, टिंकू कश्यप, अंकुश सैनी और सुमित सैनी रहे। जागरण के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed