{"_id":"582a02b24f1c1b7c228fe273","slug":"arms-are-holding-bond-punctual","type":"story","status":"publish","title_hn":"शस्त्र धारक होंगे मुचलका पाबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शस्त्र धारक होंगे मुचलका पाबंद
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Tue, 15 Nov 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
meeting
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौसाना। एसओ अवनीश गौतम ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर थाने में गण्यमान्य लोगों की बैठक ली। इसमें शस्त्र लाइसेंस धारकों को मुचलका पाबंद करने के साथ ही क्षेत्र के मौअजिज्ज लोगों से सहायता की मांग की।
चौसाना चौकी पर विधानसभा चुनाव को देखते हुए शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें क्षेत्र के ग्राम प्रधान सहित मौअजिज्ज लोगों को बुलाया गया था। थानाध्यक्ष अवनीश गौतम ने लोगों से उनकी समस्याओं को जानने के साथ ही चुनाव के समय में सहयोग की मांग की। उन्होंने चौकी प्रभारी नेमचंद को आदेश दिया कि शरारती तत्वों के साथ प्रत्येक गांव के शस्त्र धारकों को मुचलका पाबंद किया जाए, ताकि चुनाव में शांति बनी रहे।
बैठक के दौरान चौसाना के ही एक युवक ने थानाध्यक्ष को पुलिस चौकी के पीछे कच्ची शराब के बेचने की शिकायत की, जिस पर कार्रवाई करते हुए उन्होंने दबिश दी और एक युवक को भारी मात्रा में कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि अवैध शराब बेचने वाले और कच्ची शराब का अवैध काम करने वालों पर सख्ती से निपटा जाएगा।