{"_id":"61292f208ebc3e6ed2137e36","slug":"arif-ayush-win-trophy-in-shooting-shamli-news-mrt553646190","type":"story","status":"publish","title_hn":"शूटिंग में आरिफ, आयुष ने जीती ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शूटिंग में आरिफ, आयुष ने जीती ट्रॉफी
विज्ञापन
शामली क्षेत्र के गांव लिलौन में मुनव्वर मंसूरी रायफल क्लब पर शूटिंग चैम्पियन शिप के समापन पर खिल?
- फोटो : SHAMLI
शामली। गांव लिलौन में स्थित मुनव्वर मंसूरी रायफल क्लब में आयोजित तीन दिवसीय द्वितीय शहीद नवाब सिंह एवं शहीद प्रकाश सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप का शुक्रवार देर रात समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में शामली के आयुष शर्मा और बड़ौत के आरिफ मलिक ने जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
24 अगस्त से चल रही शूटिंग चैंपियनशिप में उप्र, हरियाणा, दिल्ली और उत्तराखंड के लगभग 250 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने निशाने साधकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुनव्वर मंसूरी रायफल क्लब के अध्यक्ष कोच मुनव्वर मंसूरी ने बताया कि शुक्रवार रात तक खिलाड़ियों के बीच मुकाबला हुआ। एयर पिस्टल आईएसएसएफ फाइनल मैच हरियाणा और उप्र के आठ निशानेबाजों के बीच खेला गया। इसमें उप्र के बड़ौत निवासी आरिफ मलिक ने सभी निशानेबाजों को पछाड़कर चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की।
रायफल आईएसएसएफ में उप्र के टॉप आठ खिलाड़ियों के बीच फाइनल मुकाबला हुआ, जिसमें शामली के आयुष शर्मा ने चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि देवबंद रायफल क्लब के एमडी पदम मलिक ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व नकद इनाम देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर रेफरी नदीम मंसूरी, हिमांशी मलिक, आरिश चौधरी, अवनीश मलिक और फ्यूजेल चौधरी रहे।