फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Arbitrariness of schools

प्राइवेट स्कूलों की मनमानी से कांग्रेसी खफा  

Fri, 14 Apr 2017 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Fri, 14 Apr 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
Arbitrariness of schools
शामली में डीएम से स्कूल प्रबंधकों की शिकायत करते कांग्रेसी - फोटो : amar ujala
शामली। प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में डीएम सुजीत कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अभिभावकों को राहत दिलाए जाने की मांग की है। 
विज्ञापन


 बृहस्पतिवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डीएम से मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में अवगत कराया कि शामली जिले में सीबीएसई एवं आईसीएससी से संबद्ध  स्कूलों में हर वर्ष वार्षिक शुल्क, बिल्डिंग फीस और अन्य शुल्कों के रूप में अभिभावकों से भारी रकम वसूली जा रही है।
विज्ञापन


ट्रांसपोर्ट के नाम पर स्कूलों में सैकड़ों बस और वैन अवैध रूप से चल रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्कूल मालिकों पर आरोप लगाया कि वह अभिभावकों पर निर्धारित दुकानों से खरीदारी करने के लिए विवश करते हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं ने अभिभावकों के हित में जिले में एसडीएस, डीओआईएस के साथ- साथ एक कमेटी नियुक्त करके  समस्याओं का हल कराने की मांग की। डीएम को ज्ञापन देने वालों में बाबू खां, ओमवीर उपाध्याय, राजेश कश्यप, राधेलाल शर्मा, विनोद शर्मा, जेके जैन एडवोकेट, अशोक जैन, प्रवीण पांचाल आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed