फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Apply online for scrutiny by July 22

स्क्रूटनी के लिए 22 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

Sat, 04 Jul 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Apply online for scrutiny by July 22
शामली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा 2020 का रिजल्ट 27 जून को घोषित होने के बाद अब स्क्रूटनी के लिए विद्यार्थी 22 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद उप्र प्रयागराज द्वारा संचालित 2020 की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा से संबंधित स्क्रूटनी के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 22 जुलाई निर्धारित की गई है। शुल्क 500 रुपये प्रति प्रश्नपत्र की दर से लिखित एवं प्रयोगात्मक खंड हेतु अलग-अलग निर्धारित किया गया है। उससे संबंधी जरूरी निर्देश परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदित विषयों को डाउनलोड कर उसके प्रिंट आउट के साथ स्क्रूटनी हेतु जमा किए गए उसके मूल चालान पत्र को सत्यापन हेतु संलग्न कर रजिस्टर्ड डाक से परिषद के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ को निर्धारित तिथि 22 जुलाई तक भेजने होंगे। क्षेत्रीय कार्यालय को सीधे, कोरियर या डाक से भेजा गया आवेदन पत्र (ऑफलाइन) स्वीकार नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed