फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Anti rabies vaccine replaced instead of Corona

गईं थीं कोरोना टीका लगवाने, लगा दिया एंटी रैबीज

Fri, 09 Apr 2021 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Anti rabies vaccine replaced instead of Corona
कांधला में स्वास्थय केन्द्र की पोल खोलती पीड़िता महिला सरोज व परिजन - फोटो : SHAMLI
कांधला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना का टीका लगवाने गई तीन महिलाओं को एंटी रैबीज का टीका लगाने की शिकायत सीएमओ से की गई है। हालांकि दोनों टीकाकरण अलग-अलग स्थान पर हो रहे हैं। सीएमओ डाक्टर संजय अग्रवाल का कहना है कि परिजनों की शिकायत पर सीएमओ ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला सरावज्ञान निवासी सरोज (70) पत्नी स्वर्गीय जगदीश नगर के रेलवे मंडी निवासी अनारकली (72) तथा सत्यवती (62) के साथ सामुदायिक स्वास्थय केंद्र में कोरोनारोधी वैक्सीन की पहली डोज लगवाने गईं थीं। घर आने पर महिला सरोज को तेज चक्कर आने और घबराहट होने पर परिजन उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक को सीएचसी से दिए गए पर्चे को देखा तो उस पर एंटी रैबीज वैक्सीन लगाना लिखा हुआ था। बाद में अन्य दोनों महिलाओं के पर्चे देखे गए तो उन पर भी एंटी रेबीज दर्ज थी। स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. बिजेंद्र सिंह का कहना है कि तीन महिलाओं को एंटी रैबीज लगाने का मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण कक्ष में नहीं हो सकती यह गलती
ऐसा संभव नहीं है। एंटी रैबीज और कोरोना टीकाकरण अलग-अलग स्थान पर हो रहा है। कोरोना सेंटर पर एंटी रैबीज का टीका होता ही नहीं है, दोनों जगह पर स्टाफ भी अलग-अलग होता है। महिलाएं गलती से एंटी रैबीज कक्ष में गई होंगी। सीएचसी प्रभारी को जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। डाक्टर संजय अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed