फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Anti larva was not sprayed even after the fourth day of the woman's death

महिला की मौत के चौथे दिन बाद भी गांव में नहीं हुआ एंटी लार्वा का छिड़काव

Wed, 20 Oct 2021 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Anti larva was not sprayed even after the fourth day of the woman's death
महिला की मौत के चौथे दिन बाद भी नहीं हुआ एंटी लार्वा का छिड़काव
विज्ञापन

शामली, कैराना। गांव खुरगान निवासी 35 वर्षीय महिला की डेंगू से मौत के चार दिन बीत जाने के बाद भी गांव में एंटी लार्वा का छिड़काव नहीं कराया गया। एक दिन पहले लिए गए ब्लड सैम्पल की रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है।
शनिवार की सुबह गांव खुरगान निवासी सायरा खानम (35) की डेंगू के चलते शामली के एक प्राइवेट अस्पताल में मौत हो गई थी। मृतका के पति नवाब अली को भी डेंगू होने के कारण शनिवार को ही पानीपत के एक प्राइवेट हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। मृतका सायरा बानो के भाई जावेद निवासी जहानपुरा ने बताया कि 10 यूनिट प्लेटलेट्स देने के बाद भी सोमवार को उनके बहनोई नवाब अली की प्लेटलेट्स 25 हजार से घट कर केवल 12 हजार रह गई थी। मंगलवार सुबह प्लेटलेट्स फिर से बढ़कर 25 हजार हो गई हैं।
विज्ञापन

उधर ग्राम प्रधान असलम ने बताया कि मंगलवार को भी गांव में एंटी लार्वा का छिड़काव नहीं कराया गया। सीएचसी के चिकित्सा अधिक्षक डॉ. विजेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार को अवकाश होने के कारण कल बुधवार को गांव में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जाएगा। सोमवार को गांव में कैंप लगा कर 10 ग्रामीणों की डेंगू जाच के लिए ब्लड सैंपल लिए गए थे। डेंगू की जांच के लिए एलाइजा टेस्ट कराया जा रहा है, जिनकी रिपोर्ट बुधवार को आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिरनवाड़ा व महावतपुर आज पहुंचेगी स्वास्थ्य विभाग की टीम
बाबरी। क्षेत्र के हिरनवाड़ा व महावतपुर गांव में बुखार के कहर से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। हिरनवाड़ा में तीन दिन पूर्व महिला की बुखार से मौत हो गई थी। जबकि महावतपुर में कई लोग बुखार से पीड़ित हैं। निजी पैथोलॉजी लैब की जांच रिपोर्ट में कई लोगों को डेंगू और मलेरिया की पुष्टि भी हुई है। महावतपुर के ग्राम प्रधान मिंटू ने बताया कि चार दिन पूर्व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव आकर कुछ ग्रामीणों के सैंपल लिए थे। जिनकी रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने गांव में आने का आश्वासन दिया है।
दस्तक अभियान का शुभारंभ
शामली। विशेष संचारी रोग नियंत्रण दस्तक अभियान का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने फीता काटकर किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय अग्रवाल ने जागरूकता रैली का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी अभियान को कर्तव्यनिष्ठा से सफल बनाएं। विशेषकर जनपद के नगरीय क्षेत्रों में डेंगू, मलेरिया के मामलों में विशेष ध्यान रखें। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विनय कुमार, मलेरिया निरीक्षक सुबोध गौतम व रवि और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

कोरोनारोधी वैक्सीन के कैंप लगाए
जलालाबाद। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने जलालाबाद के जैन मंदिर प्रांगण व नगर पंचायत कार्यालय पर मंगलवार को कैंप लगाकर कोरोनारोधी टीका लगाया गया। एएनएम रविता ने बताया कि जैन मंदिर कैंप स्थल पर विभाग ने 200 वैक्सीन उपलब्ध कराई थी, जिनमें से 120 लोगों को पहली डोज लगाई गई जबकि 80 लोगों को दूसरी खुराक दी गई। इस अवसर पर उनके साथ आकांक्षा, फरीदा, आशा, नाजमीन मौजूद रहीं। जबकि कैंप में जैन मंदिर प्रबंध समिति के सुशील जैन के अलावा बॉबी शर्मा, डॉ. रामफूल सिंह, राज नारंग आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed