{"_id":"64710218757acafd2e08e814","slug":"anti-corruption-team-raided-the-house-of-lekhpal-and-his-uncle-shamli-news-c-26-1-sal1001-3485-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: लेखपाल व उसके चाचा के घर पर एंटी करप्शन टीम की छापामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: लेखपाल व उसके चाचा के घर पर एंटी करप्शन टीम की छापामारी
Sat, 27 May 2023 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 27 May 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
कैराना (शामली)। 15 हजार की रिश्वत लेते बुधवार को रंगेहाथ गिरफ्तार लेखपाल वसीम चौहान के कैराना स्थित आवास पर सहारनपुर व मेरठ की एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार को छापा मारा। वसीम के चाचा और खुरगान के ग्राम प्रधान के आवास पर जांच की तथा संपत्ति का ब्योरा जुटाया।
शुक्रवार को सहारनपुर व मेरठ से एंटी करप्शन टीम महिला डीएसपी के नेतृत्व में दो गाड़ियों में कोतवाली पहुंची। इसके बाद टीम ने कोतवाली प्रभारी श्यामवीर सिंह को साथ लेकर लेखपाल वसीम चौहान के पिता सलीम चौहान के कैराना में मेढकी दरवाजे के पास स्थित मकान पर छापा मारी की। टीम ने मकान के अंदर वसीम की संपत्ति की ब्योरा जुटाया। इसके बाद टीम गांव इस्सोपुर खुरगान पहुंची तथा ब्योरा जुटाया। बता दें कि बुधवार को एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल वसीम चौहान को कुर्रेबंदी के एवज में 15 हजार की रिश्वत लेते समय रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। एंटी करप्शन टीम ने थाना आदर्श मंडी में आरोपी लेखपाल के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद आदर्श मंडी पुलिस ने वसीम चौहान को गिरफ्तार करके चालान कर दिया था।
कोट-
मेरठ व सहारपुर से एंटी करप्शन टीम ने कैराना में लेखपाल वसीम चौहान के पिता के घर व खुरगान में चाचा व ग्राम प्रधान के घर पर जाकर संपत्ति की जांच की।-श्यामवीर सिंह, कोतवाली प्रभारी कैराना