फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Anti-coronavirus vaccine finished, vaccination stopped

Shamli News: कोरोनारोधी वैक्सीन हुई खत्म, टीकाकरण हुआ बंद

Sun, 05 Feb 2023 11:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Feb 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Anti-coronavirus vaccine finished, vaccination stopped
- 15 दिन चला टीकाकरण, दो बार में कोविशील्ड वैक्सीन की मिली थी 14200 डोज
विज्ञापन

- शासन को भेजी गई वैक्सीन की मांग, जल्दी से मिलने की नहीं उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले में कोरोनारोधी वैक्सीन खत्म होने के कारण टीकाकरण बंद हो गया है। जिले में इस बार सिर्फ 15 दिन ही टीकाकरण हो पाया है। जिले को दो बार में कोविशील्ड की 14200 डोज ही मिल सकी थी, जबकि कोवैक्सीन नहीं मिली। स्वास्थ्य विभाग ने शासन को वैक्सीन की मांग भेजी है, लेकिन अभी जल्दी से मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान वैक्सीन खत्म होने पर 18 अक्तूबर 2022 को बंद हो गया था। तीन माह बाद शासन से कोविशील्ड वैक्सीन की 8200 डोज मिलने पर पिछले महीने 19 जनवरी को फिर से कोरोनारोधी टीके लगाने की शुरूआत हुई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग को कोविशील्ड की छह हजार डोज और मिली थी। स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल और सभी सीएचसी पर बूथ बनाकर कोरोनारोधी टीके निशुल्क लगाएं।
विज्ञापन

पिछले रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 81 बूथों पर वृहद टीकाकरण किया था। स्वास्थ्य विभाग के पास जो वैक्सीन बची थी, वह शनिवार को खत्म हो गई। वैक्सीन खत्म होने की वजह से जिले में 15 दिन बाद ही टीकाकरण फिर बंद हो गया। इस अवधि में लगभग 11 हजार लोगों को सतर्कता डोज लगवाई। इसके अलावा लगभग 2050 लोगों को दूसरी डोज और लगभग 250 लोगों को पहली डोज के टीके लग पाए हैं। जिले में 720212 लोगों को सतर्कता डोज लगाने का लक्ष्य निर्धारित है। अब तक करीब 38 प्रतिशत लोगों को ही सतर्कता डोज लग पाई है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि कोरोनारोधी वैक्सीन खत्म होने के कारण टीकाकरण बंद हो गया है। शासन से वैक्सीन उपलब्ध कराने की मांग की गई है। कब तक वैक्सीन मिलेगी, इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed