फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ANTF Meerut and police caught five smugglers supplying drugs

Shamli News: एएनटीएफ मेरठ व पुलिस ने ड्रग्स सप्लाई करते पांच तस्कर पकडे

Sat, 20 Jan 2024 02:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 20 Jan 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
ANTF Meerut and police caught five smugglers supplying drugs
कैराना में पुलिस व एएनटीएफ मेरठ द्वारा पकडे गये ड्रग्स तस्कर-संवाद
कैराना (शामली)। एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) मेरठ की टीम व पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान चरस सप्लाई करते हुए पानीपत रोड से पांच आरोपी गिरफ्तार किए। टीम ने आरोपियों के पास से 10 किलो 15 ग्राम चरस तथा एक इको गाड़ी और तीन बाइकें भी पकड़ी। मुख्य आरोपी टीम के हाथ नहीं लग सका।
विज्ञापन


शुक्रवार अपराह्न करीब 3 बजे एएनटीएफ मेरठ के सीओ राजेश कुमार सिंह, यूनिट प्रभारी एसआई योगेन्द्र सिंह, एसआई लोकेंद्र सिंह, तनुज सिरोही, राहुल सिंह कैराना कोतवाली प्रभारी विरेन्द्र सिंह कसाना, यमुना पुल पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई आनंद ने मुखबिर की सूचना पर पानीपत रोड पर मदरसे के पास ड्रग्स तस्करों को पकड़ने के लिए छापा मारा। इस दौरान टीम ने इको सवार एक आरोपी व तीन बाइकों पर सवार चार आरोपियों को गिरफ्तार लिया। आरोपियों के पास से टीम ने 10 किलो 15 ग्राम चरस बरामद की। यूनिट प्रभारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कैराना की आर्यपुरी बस्ती निवासी साजिद उर्फ भूरा हरियाणा के ड्रग्स तस्करों को चरस की सप्लाई देगा। साजिद ने अपने साले फरमान उर्फ घोलू निवासी आलकला व सलीम निवासी बुढ़ाना गेट मेरठ को बाइक द्वारा पानीपत रोड पर चरस की सप्लाई देने के लिए भेजा। इस दौरान चरस खरीदने का आरोपी फरमान निवासी गांव थर्रा जनपद सोनीपत चरस लेने के लिए इको गाड़ी से वहा आया।
विज्ञापन

साथ ही कांधला थाना क्षेत्र के गांव नाला निवासी रवि तथा जनपद सोनीपत के गावं थर्रा निवासी यामीन दो अलग अलग बाइको से वहा पहुंचे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ड्रग्स लेने के बाद दोनों बाइके इको के आगे पीछे चलती ताकि रास्ते में कोई समस्या नहीं आए। मामले में चरस सप्लायर फरमान उर्फ घोलू निवासी मोहल्ला आलकला, सलीम निवासी बुढ़ाना गेट मेरठ व चरस खरीदने के आरोपी फरमान व यामीन निवासी गांव थर्रा सोनीपत हरियाणा व रवि निवासी गांव नाला थाना कांधला को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी पांच आरोपियों व फरार चरस सप्लायर साजिद उर्फ भूरा निवासी आर्यपुरी के विरुद्ध कैराना कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरठ एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कैराना में दबिश देकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एएनटीएफ मामले में कार्रवाई कर रही है।
- अमरदीप मौर्य पुलिस क्षेत्राधिकारी कैराना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed