फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Anshu race, the sun shine

दौड़ में अंशु, सूरज चमके

Tue, 29 Dec 2015 12:51 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Tue, 29 Dec 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
झिंझाना। संत आशाराम इंटर कालेज में तीन दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ क्रिकेट के उद्घाटन मैच से हुआ। इस दौरान दौड़ में भी खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन


सोमवार को कालेज में प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य महेंद्र शर्मा ने किया। उद्घाटन मैच में टीम ए और बी के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। जिसमें टीम बी के कैप्टन शिवम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। इस दौरान टीम ए के कैप्टन मोनू की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में  20 रन बनाकर आल आउट हो गई। जिसके जवाब में टीम बी मात्र 15 रन ही बना सकी।
विज्ञापन


इसमें मैन ऑफ द मैच मोनू को चुना गया। इसके बाद दौड़ प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में अंशु सरोहा प्रथम, नौशाद द्वितीय और मोनू तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग दौड़ में सूरज प्रथम, साहिल द्वितीय तथा शुभम तृतीय स्थान पर रहे। लंबी और ऊंची कूद में जुबैर, आयुष, गौरव, वंश, प्रवेश, विकास, सलमान, दीपक विजेता रहे। इस दौरान घनश्याम शर्मा, तरूण भारद्वाज, बिट्टू, गोपाल, धनंजय कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed