{"_id":"60abe9da8ebc3e384b6de127","slug":"another-suspected-black-fungus-patient-found-shamli-news-mrt5397101129","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैक फंगस का एक और संदिग्ध मरीज मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लैक फंगस का एक और संदिग्ध मरीज मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लैक फंगस का एक और संदिग्ध मरीज मिला
शामली। जिले में ब्लैक फंगस का एक और संदिग्ध मरीज सामने आया है। परिजन महिला मरीज को लेकर कोविड अस्पताल पहुंचे थे, जिसे मेरठ मेडिकल रेफर किया गया है।
जिले में ब्लैक फंगस के कई मामले सामने आ चुके हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सफल कुमार ने बताया कि रविवार को शामली क्षेत्र के एक गांव निवासी 42 वर्षीय महिला को लेकर परिजन कोविड अस्पताल पहुंचे थे। महिला की आंख में सूजन और लाल होने जैसे ब्लैक फंगस के संदिग्ध लक्षण होने पर उसे मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया गया।
सीएमएस ने बताया कि इसके अलावा बाबरी क्षेत्र के एक गांव की महिला का नाम पोर्टल पर मिला, उसमें ब्लैक फंगस के लक्षण होना बताया गया। उस महिला के बारे गांव में जानकारी कराई गई तो उस नाम की महिला के बारे में पता नहीं चल सका। इससे पहले 18 मई को शामली निवासी एक व्यक्ति में भी ब्लैक फंगस के संदिग्ध लक्षण मिलने पर उसे परिजन मेरठ ले गए थे। इसके अलावा चौसाना क्षेत्र के गांव में महिला और जलालाबाद में एक व्यक्ति में ब्लैक फंगस के संदिग्ध लक्षण मिलने पर परिजन दूसरे राज्यों में निजी अस्पताल में उपचार करा रहे हैं।