फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Annual sports competition concludes

ब्रह्मज्योति स्कूल में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता समापन -विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया

Fri, 14 Feb 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Annual sports competition concludes
बाबरी:क्षेत्र के ब्रह्मज्योति पब्लिक स्कूल कासमपुर में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन प? - फोटो : SHAMLI
वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

बाबरी। कासमपुर गांव के ब्रह्मज्योति पब्लिक स्कूल का तीन दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन हो गया। समारोह में विजेता छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न और ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।

बृहस्पतिवार को कासमपुर गांव मेें ब्रह्मज्योति पब्लिक स्कूल के प्रांगण में तीन दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता समापन समारोह शुभारंभ स्कूल के प्रबंधक सतेंद्र चौधरी ने सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया। सर्व प्रथम बालिकाओं ने बाजी मारते हुए सौ मीटर दौड़ में कक्षा दस की छात्रा रेशु व दो सौ मीटर दौड़ में पूजा, चार सौ मीटर दौड़ में शिखा बालियान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में कक्षा आठ की छात्रा ज्योति व ऊँची कूद में कक्षा पांच की छात्रा खुशी ने भी प्रथम स्थान प्राप्त किया। खो खो प्रतियोगिता में जगदीश चंद्र बसु ने पटेल हाउस को पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। बालिका जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में भी कप्तान पायल की जगदीश चन्द्र बसु ने बाल गंगा धर तिलक हाउस को 36 के मुकाबले 56 अंकों से पराजित किया। बालक कबड्डी सीनियर वर्ग में भी जगदीश चंद्र बसु ने तिलक हाउस को पराजित किया। जूनियर वर्ग में जगदीश चंद्र बसु ने पटेल हाउस को पराजित किया। इस दौरान स्कूल प्रबंधक सतेंद्र चौधरी, प्रधानाचार्य मीनाक्षी देवी द्वारा सभी विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उप प्रधानाचार्य पूजा, पीटीआई रविता, आरके वर्मा सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका शशी के द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed