{"_id":"648b009a2668772a6b0879f8","slug":"annoyed-by-the-mothers-scolding-the-teenager-created-a-drama-of-his-own-kidnapping-shamli-news-c-26-1-smrt1056-4407-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: मां की डांट से क्षुब्ध होकर किशोर ने रचा खुद के अपहरण का नाटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: मां की डांट से क्षुब्ध होकर किशोर ने रचा खुद के अपहरण का नाटक
विज्ञापन
-क्षेत्र के गांव चंदेनामाल की घटना, पुलिस ने सहारनपुर के गांव से किया बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद। मां की डांट से क्षुब्ध गांव चंदेनामाल निवासी कक्षा नौ का छात्र घर से भाग गया। इसके बाद स्वयं बदमाश बनकर अपने अपहरण का झूठा नाटक रचा और फिरौती की मांग की। उधर, अपहरण की सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मंच गया। ग्रामीणों और परिजनों से बातचीत के बाद पुलिस ने किशोर को एक गांव से सकुशल बरामद कर लिया।
जलालाबाद क्षेत्र के गांव चंदेनामाल निवासी 14 वर्षीय आशीष पुत्र अरविंद कुमार राजकीय उच्च विद्यालय उमरपुर में कक्षा नौ का छात्र है। बुधवार शाम छह बजे किसी बात को लेकर अशीष की मां ने उसे डांट दिया। इससे क्षुब्ध होकर आशीष घर छोड़कर चला गया। जब आशीष काफी रात बीतने के बाद भी घर वापस नहीं लौटा तो परिजन जलालाबाद पुलिस चौकी पहुंचे और किशोर के गुमशुदा होने की तहरीर पुलिस को दी। उधर, परिजन लगातार रिश्तेदारी में फोन कर किशोर की छानबीन करते रहे। बृहस्पतिवार सुबह किशोर ने बदमाश बनकर ड्रामा रचना शुरू कर दिया। पहले आशीष ने रिश्तेदारों को मैसेज कर स्वयं के अपहरण होने की जानकारी दी। साथ ही 18 लाख रुपये की फिरौती मांगी। उधर, अपहरण की सूचना मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आशीष के मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगाकर जांच शुरू की, जिसमें पता चला आशीष जनपद सहारनपुर कमालपुर बगडौली में है। परिजन व पुलिस तुरंत वहां पहुंचे तो देखा कि आशीष एक पेड़ के नीचे चारपाई पर लेटा हुआ है। पूछताछ की गई तो आशीष ने बताया कि उसने ही अपहरण का झूठा ड्रामा रचा है।
--
अपहरण जैसी कोई घटना नहीं थी। मां के डांटने पर किशोर घर से चला गया था। परिजनों के सूचना देने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते सर्विलांस के माध्यम से किशोर को सहारनपुर जनपद के बगडौली के खेत से बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
अभिषेक, एसएसपी शामली