फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Announcement to join the farmer movement

किसान आंदोलन में शामिल होने का एलान

Fri, 05 Mar 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Announcement to join the farmer movement
कांधला क्षेत्र के गांव किवाना में आयोजित बैठक को सम्बोधित करते थांबेदार श्याम सिंह चौधरी - फोटो : SHAMLI
किसान आंदोलन में शामिल होने का एलान
विज्ञापन

शामली। गांव किवाना में आयोजित बैठक में गठवाला खाप के थांबेदार श्याम सिंह बहावड़ी ने किसान आंदोलन में सात मार्च को शामिल होने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि दलबल के साथ किसान आंदोलन में शामिल होंगे।

शुक्रवार को गांव किवाना में हुई बैठक में थांबेदार बाबा श्याम सिंह बहावड़ी ने कहा कि गठवाला खाप एक जागरूक खाप है। किसान आंदोलन में पहले भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। इस किसान आंदोलन में भी सहयोग किया जा रहा है। सात मार्च को गांवों से ट्रैक्टर-ट्राली अपने राशन के साथ कांधला में सुबह नौ बजे इकट्ठे होंगे। इसके बाद किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए गाजीपुर बॉर्डर के लिए कूच किया जाएगा। बैठक में आजाद मलिक (पुरा महादेव), रविंद्र मलिक (लांक), बीरसेन (फुगाना), मागेराम किवाना, चरण सिंह, सवित मलिक, इंद्रपाल, रामपाल, मोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed