फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Announcement of Quit India movement by hoisting the flag

ध्वजारोहण करके मनाई भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ

Sun, 09 Aug 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Announcement of Quit India movement by hoisting the flag
शामली में भारत छोडो आन्दोलन की वर्षगांठ मनाते कांग्रेसी - फोटो : SHAMLI
शामली। जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत छोड़ो आंदोलन की 78वीं वर्षगांठ ध्वजारोहण कर मनाई गई। इस मौके पर स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए सेनानियों को श्रद्धासुमन अर्पित करके याद किया गया।
विज्ञापन

रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा के बुढ़ाना रोड श्री विश्वकर्मा नगर स्थित उनके आवास पर ध्वजारोहण जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष बाबूखान, पूर्व काग्रेस शहर अध्यक्ष वैभव गर्ग द्वारा किया गया। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि अगस्त क्रांति के नाम से भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत आज से 78 वर्ष पहले आठ अगस्त 1942 में मुुंबई से महात्मा गांधी जी के नेतृत्व में हुई थी। कांग्रेस की कार्यकारिणी समिति ने अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन का प्रस्ताव पारित किया। आठ अगस्त 1942 को अखिल भारतीय कांग्रेस की बैठक की मुंबई में हुई। ‘भारत छोड़ों आंदोलन’ के प्रस्ताव को मंजूरी मिली। भारत छोड़ो आंदोलन को ‘अगस्त क्रांति’ के नाम से भी जाना जाता है। सभी कांग्रेस जनों ने राष्ट्रीय ध्वज को नमन करते हुए स्वतंत्रता आंदोलन में शहीद हुए सभी वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी। मौके पर पूर्व शहर अध्यक्ष वैभव गर्ग, वरिष्ठ कांग्रेसी राजकुमार शर्मा, सोमदेव, बाबूराम शर्मा, नरेंद्र शर्मा, योगेश भारद्वाज, ओमबीर उपाध्याय, बाबूखान, पुनीत शर्मा, रविंद्र आर्य, ज्योति प्रसाद शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed