{"_id":"6747705c14b8583c6f0a13e4","slug":"animal-theft-accused-arrested-in-encounter-two-absconding-shamli-news-c-26-1-sal1001-132459-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: मुठभेड़ में पशु चोरी का आरोपी गिरफ्तार, दो फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: मुठभेड़ में पशु चोरी का आरोपी गिरफ्तार, दो फरार
Thu, 28 Nov 2024 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Thu, 28 Nov 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
कैराना। मंगलवार रात पशु को चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पैर में गोली लगने से एक आरोपी घायल हो गया जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि दो आरोपी फरार होने में कामयाब रहे।
मंगलवार रात तीन आरोपी गांव मलकपुर निवासी आनंद सैनी के मकान से संरक्षित पशु को जंगल में लेकर जा रहे थे। चोरी का पता चलने पर आनंद सैनी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस को आता देख आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर तमंचे से फायर कर दिए। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में चलाई गई गोली एक आरोपी जीशान निवासी गांव खुरगान की पैर में लगी जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा।
बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किया गया संरक्षित पशु, वध के उपकरण और 32 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद किए। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके चालान कर दिया। सीओ श्याम सिंह का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।