फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Angry teachers gave memorandum over deduction of income tax

आयकर की ज्यादा कटौती से नाराज शिक्षिकाओं ने दिया ज्ञापन

Mon, 18 Apr 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Angry teachers gave memorandum over deduction of income tax
शामली। महिला शिक्षकों ने आयकर की कटौती ज्यादा किए जाने पर नाराजगी प्रकट की। शिक्षा विभाग के वित्त एंव लेखाधिकारी से आयकर से अधिक अग्रिम कटौती किए जाने पर रोष प्रकट किया। अग्रिम कटौती बंद न किए जाने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सोमवार को उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष रश्मि चौधरी एवं महामंत्री सारिका गर्ग के नेतृत्व में महिला शिक्षिकाओं के प्रतिनिधि मंडल ने बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त एवं लेखाधिकारी राजेंद्र दत्त कौशिक से मिलकर ज्ञापन दिया। शिक्षिकाओं ने कहा कि परिषदीय शिक्षक - शिक्षिकाओं से उनके मासिक वेतन से आयकर से अधिक अग्रिम कटौती किए किए जाने की शिकायतें मिल रही हैं। वित्तीय वर्ष 2020-21 की तरह वित्तीय वर्ष 2021-22 मे आयकर आगणन के अनुसार आयकर की ज्यादा कटौती की गई है।, जिससे शिक्षकों में रोष है। यदि कटौती बंद न की गई तो शिक्षक और शिक्षिकाएं सड़क पर उतर कर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। ज्ञापन देने वाली शिक्षिकाओं में संगठन की उपाध्यक्ष कुसुमलता, राजेश चौधरी, मिडिया प्रभारी रेणुका आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed