{"_id":"591f43ab4f1c1bd71af2304f","slug":"angry-in-the-killing-of-businessmen-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में व्यापारियों की हत्या से गुस्सा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में व्यापारियों की हत्या से गुस्सा
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
revel
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। मथुरा में दो सराफा व्यापारियों की निर्मम हत्या को लेकर शामली के व्यापारियों में भी आक्रोश है। विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने प्रदर्शन किए और अधिकारियों को ज्ञापन देकर वारदात का खुलासा कर हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार कराने, व्यापारियों के परिजनों को सहायता दिलाई जाए।
शुक्रवार को सराफा एसोसिएशन शामली के पदाधिकारियों ने शहर के शिवचौक पर प्रदर्शन किया। व्यापारियों का कहना था कि दो माह में सराफा व्यापारियों के साथ हो रही चोरी और लूट की घटनाओं से व्यापारी वर्ग में भय व्याप्त है। मथुरा में जिस तरह दिनदहाड़े दो व्यापारियों की हत्या कर दी गई, वह व्यापारी वर्ग में असुरक्षा की भावना पैदा करता है।
उनकी मांग है कि व्यापारियों के साथ हुई वारदातों का शीघ्र खुलासा किया जाए तथा भविष्य में ऐसी घटना न हो, उसके लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं। इस दौरान सराफा एसोसिएशन शामली के अध्यक्ष रवि संगल, महामंत्री विकास चौधरी, कोषाध्यक्ष सुशील कुमार, अश्वनी, राजेश कुमार, अजय अग्रवाल तथा टीपू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं, अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर अपर जिलाधिकारी भरतजी पाण्डेय को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौंपा।
उसमें कहा कि पीड़ित परिवारों को 50-50 लाख रुपये आर्थिक सहायता दिलाई जाए। इस दौरान पंकज गुप्ता, अमित मित्तल, प्रदमुमन गर्ग, अरविंद संगल, रोहित गर्ग, अमित गर्ग, अमित मित्तल, सुनील मित्तल, तरुण अग्रवाल, सुनील गर्ग, अमित जिंदल, कुलदीप गोयल, राधेश्याम गोयल, उमेशचंद, रवि मित्तल, उत्तम जिंदल, पंकज ऐरन, राजीव गोयल, गोविंद गोयल, सचिन गर्ग, संजय अग्रवाल, सुखचैन वालिया और राजेंद्र गर्ग आदि मौजूद रहे।
उधर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सुभाष चौक पर प्रदर्शन करने के बाद एसडीएम एमपी सिंह को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि प्रदेश में व्यापारी सुरक्षित नहीं हैं। उनकी मांग है कि व्यापारियों के हित में व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन किया जाए।
साथ ही मथुरा में मारे गए दोनों व्यापारी के परिवारों को एक एक करोड़ रुपये आर्थिक सहायता दिलाई जाए। इस दौरान सुभाष धीमान, सूर्यवीर सिंह, नरेंद्र अग्रवाल, रवि संगल, गौरव बंसल, महेश धीमान, रालोद जिलाध्यक्ष ऋषिराज राझड, सोहनपाल सिंह, अनवार चौधरी, रामकुमार वर्मा, विकास धीमान, संजय मित्तल, अनिल गोयल तथा अजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।