{"_id":"57f9448f4f1c1b6c5327076e","slug":"angry-businessman-sitting-on-dharna","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुस्साए व्यापारी धरने पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुस्साए व्यापारी धरने पर बैठे
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sun, 09 Oct 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
revel
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौसाना। व्यापारी से बीच बाजार लूट के मामले में दो दिने बीतने के बाद खुलासा नहीं हुआ। जिससे गुस्साए व्यापारी वर्ग के सैकड़ों लोग बाजार बंद कर पुलिस चौकी पहुंचे और धरने पर बैठ गए। पीड़ित परिवार ने लूट का खुलासा नहीं होने पर पुलिस-प्रशासन को पलायन की चेतावनी दी है।
चौसाना में विगत बुधवार को भगत पुत्र सेवाराम से बाइक सवार बदमाशों ने लूटपाट की थी। लूट के खुलासे के लिए पुलिस ने व्यापारियों से दो दिन का समय मांगा था, लेकिन शनिवार को पुलिस की समय सीमा समाप्त हो ग्रइ। व्यापारियों ने बाजार बंद कर चौकी परिसर में धरना शुरू कर दिया। इस दौरान पीड़ित व्यापारी की तबियत बिगड़ गई।
सीओ झिंझाना धरनास्थल पहुंचे और धरना समाप्त करने के लिये व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया। पीड़ित परिवार का कहना है कि अगर लूट का खुलासा नहीं हुआ तो गांव से पलायन कर जाएंगे। उधर, सीओ झिंझाना कुलदीप कुकरेती का कहना है कि पुलिस जांच कर रही है, जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। धरने में व्यापार संगठन झिंझाना के अध्यक्ष आशीष मित्तल भी शामिल हुए।
विज्ञापन
परेशान रहे लोग
व्यापारियों ने चौसाना का पूरा बाजार बंद कर धरना दिया। जिसके कारण मूलभूत सुविधाओं से ग्रामीण हलकान रहे। मेडिकल स्टोर व निजी डाक्टरों के क्लीनिक भी बंद रहे। जिसके चलते मरीजों को अन्य जगहों पर इलाज कराना पड़ा।
पलायन करेंगे दर्जनों व्यापारी परिवार ः सरेराह लूट की वारदात से चौसाना का व्यापारी वर्ग बहुत आहत है। जिसका पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था से भरोसा बिल्कुल उठ गया। सीओ कुलदीप कुकरेती व अन्य पुलिस अधिकारियों के सामने व्यापारी वर्ग के दर्जनों परिवारों ने रोते हुये गांव से पलायन की बात कही।