फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Anger flared vote on cuts

वोट कटने पर भड़का गुस्सा

Fri, 04 Dec 2015 01:04 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Fri, 04 Dec 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
Anger flared vote on cuts
कांधला। क्षेत्र के गांव खेड़ा कुरतान के ग्रामीणों ने बीडीओ व एडीओ पंचायत पर गलत तरीके से वोट काटने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने ब्लाक कार्यालय पर हंगामा करते हुए वोट जोड़ने की मांग की है। साथ ही समस्या का समाधान न होने पर चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को क्षेत्र के गांव खेड़ा कुरतान के दर्जनों ग्रामीणों ने ब्लाक कार्यालय पर पहुंचकर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप था कि  बीडीओ व एडीओ पंचायत ने उनकी वोट जानबूझकर काट दी है। इस मामले में ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन


आरोप है कि गांव के 38 वोट काटी गई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी वोट नहीं जोड़ी गई, तो ग्रामीण चुनाव का बहिष्कार कर देंगे। इस दौरान नौशाद, साबिर, आलिम, सद्दाम, जाबिर, इरफान, फरमान आदि मौजूद रहे। बीडीओ अरुण कुमार का कहना है कि  ग्रामीणों के आरोप निराधार है। गांव से उन लोगों की ही वोट कटी है। जो या तो गांव में नहीं है या फिर जिनकी दो जगह वोट बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed