फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Anger erupts over farmer's death during arm-cut strike

Shamli: भाजू कट के धरने पर किसान की मौत पर फूटा गुस्सा, शव धरनास्थल पर रखकर किया हंगामा

Fri, 13 Dec 2024 10:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 13 Dec 2024 10:54 AM IST
सार

शामली के बाबरी में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे पर भाजू के पास धरने पर बैठे किसान की माैत से किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। किसाानों ने शव को धरना स्थल पर ही रखकर जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन
Anger erupts over farmer's death during arm-cut strike
बाबरी क्षेत्र के गांव भाज्जू निवासी धिरेंद्र बालियान का  फाइल फोटो ।

विस्तार

शामली के बाबरी में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे पर भाजू के पास कट की मांग को लेकर तीन माह से चल रहे धरने पर मंगलवार रात को किसान धीरेंद्र बालियान की मौत हो गई। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव आने पर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। वे शव को धरना स्थल पर ले गए और हंगामा शुरू कर दिया। एक घंटे तक चले हंगामा के बाद एसडीएम सदर ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद शव का गांव में ले जाकर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


बाबरी क्षेत्र में सात सितंबर से गांव भाजू के पास दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे पर कट की मांग को लेकर किसानों का बेमियादी धरना चल रहा है। मंगलवार रात भाजू निवासी किसान धीरेंद्र बालियान (45) ट्रैक्टर लेकर धरना स्थल पर पहुंचे। वहां पर उन्होंने रात करीब नौ बजे खाना खाया। किसान शिवराष्ट ने बताया कि धीरेंद्र के सीने में तेज दर्द हुआ और सांस लेने में परेशानी हुई। उन्हें शामली के निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद किसान शव को लेकर रात में ही धरना स्थल आ गए। बुधवार सुबह बाबरी पुलिस ने धरनास्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


दोपहर करीब एक बजे पोस्टमार्टम के बाद किसान व परिजन शव को धरना स्थल पर ले गए। किसानों ने हंगामा करते हुए कहा कि किसान तीन माह से धरने पर बैठे है, लेकिन उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कड़ाके की ठंड के बाद भी प्रशासन की तरफ से धरना स्थल पर अलाव तक की व्यवस्था नहीं की गई है। किसानों ने हंगामा करते हुए पीड़ित परिवार को मुआवजा दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंगामे की सूचना पर एसडीएम सदर हामिद हुसैन मौके पर पहुंचे और किसानों से वार्ता की। एसडीएम ने पीड़ित परिवार को किसान दुर्घटना बीमा योजना का लाभ दिलाने, मृतक की बेटी की शादी में आर्थिक मदद दिलाने समेत हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान नरेंद्र टिकैत, विदेश मलिक, सहदेव, भाकियू जिलाध्यक्ष कालेंद्र मलिक, वीर सिंह, बोबी बालियान, नरेश बालियान व देशराज भनेड़ा आदि मौजूद रहे।

बाबरी क्षेत्र के गांव भाज्जू निवासी धिरेंद्र बालियान  का  फाइल फोटो   ।

बाबरी क्षेत्र के गांव भाज्जू निवासी धिरेंद्र बालियान का  फाइल फोटो ।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed