फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Anganwadi workers demonstrated against Pradhan's sons

Shamli News: प्रधान पुत्रों के खिलाफ आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 20 Jun 2023 06:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 06:46 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers demonstrated against Pradhan's sons
-लगाया अभद्र व्यवहार करने का आरोप, डीएम को ज्ञापन सौंप की कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। बहावड़ी गांव की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि प्रधान पुत्र उनके साथ अभद्र व्यवहार करता है, जिससे वह कार्य नहीं कर पा रही हैं। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने बताया कि बहावड़ी गांव में एक आंगनबाड़ी केंद्र प्राइमरी पाठशाला नंबर दो व दूसरा टंकी रोड पर चलता है, जहां 16 कार्यकत्री तैनात हैं। आरोप है कि वहां आए दिन प्रधान पुत्र उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करता है। विरोध करने पर उन्हें नौकरी से हटवाने की धमकी देता है। 19 जून को सुपरवाइजर ममता खोखर के साथ भी अभद्रता की गई थी। उनके साथ गाली-गलौज कर नौकरी से हटाने की धमकी दी, उनके व्यवहार से वह काफी परेशान हो चुकी हैं। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर प्रधान के पुत्रों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर सविता, रीतू, पवित्रा, मंजू, ममता, रेखा, ओमी, बबीता, छोटी, सरलेश, रविता, कौशल आदि मौजूद रही। इस संबंध में प्रधान पुत्र व ग्राम पंचायत सदस्य बिजेंद्र उर्फ बंटी ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री गांव में पुष्टाहार का वितरण नहीं करती हैं। पुष्टाहार का वितरण के लिए कहने पर मना कर देती हैं। सुपरवाइजर से शिकायत की तो उनको धमकाने लगीं और झूठी शिकायत करने की धमकी दी। उन्होंने पुष्टाहार वितरण न करने की शिकायत डीएम, मुख्यमंत्री पोर्टल पर कर रखी है। कार्रवाई से बचने के लिए ही उनके खिलाफ डीएम से शिकायत की गई है।
विज्ञापन

---

दीपक गुप्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed