{"_id":"5f0f4e028ebc3e636f2290c7","slug":"anganwadi-employees-asked-for-rs-50-lakh-risk-insurance-shamli-news-mrt4913994170","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने मांगा 50 लाख रुपये रिस्क बीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने मांगा 50 लाख रुपये रिस्क बीमा
विज्ञापन

शामली। आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने एक ज्ञापन देकर कोरोना बचाव के लिए सभी आंगनबाड़ी कर्मचारियों को 50 लाख रुपये का रिस्क कवर बीमा कराए जाने की मांग की है।
बुधवार को आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष सरिता जयंत के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, बाल विकास एवं पुष्टाहार निदेशालय, जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम सदर संदीप कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। अवगत कराया कि कोरोना महामारी के बीच आंगनबाड़ी महिला कर्मचारियों द्वारा टीकाकरण, पुष्टाहार वितरण का कार्य किया जा रहा है। सभी कर्मचारियों को खांसी, जुकाम, नजला आदि बीमारी का सर्वे में ड्यूटी लगी हुई है। कर्मचारियों को कोरोना कोविड 19 के बचाव के लिए सैनिटाइजर आदि के सुरक्षा के प्रबंध नहीं हैं। आंगनबाड़ी कर्मचारियों को 50 लाख रुपये का रिस्क कवर बीमा कराए जाने की मांग की हैं।