फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   An FIR has been filed against the mother-in-law under the section of murder in the death of the girls.

Shamli News: बच्चियों की माैत में सास के खिलाफ हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज

Sat, 09 May 2026 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 09 May 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
An FIR has been filed against the mother-in-law under the section of murder in the death of the girls.
अनिता की सास ईश्वरी
शामली। कस्बा कैराना के मोहल्ला आलदरमियान में बृहस्पतिवार को अनीता के आग में झुलसने और दो बच्चियों की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने मेरठ मेडिकल में भर्ती महिला के बयान लिए, जिसमें उसने अपनी सास पर आग लगाने का आरोप लगाया। पुलिस ने सास ईश्वरी के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन

पुलिस ने शुक्रवार को मेरठ मेडिकल में पहुंचकर आग से झुलसी महिला अनीता के बयान लिए। अनीता ने बयान में बताया कि उसकी सास ईश्वरी उसे किसी न किसी बात को लेकर परेशान करती थी। दो दिन पहले बुधवार शाम को उसने खाना बनाया था और परिवार के सभी लोगों ने खाना खाया। खाना खाने से किसी को परेशानी नहीं हुई, लेकिन सास ईश्वरी ने कहा कि उसने खाने में कुछ मिलाकर दिया, जिससे उसे उल्टी हो रही है। यह बात उसने अपने पति को बताई थी। बृहस्पतिवार सुबह चार बजे पति जसविंद्र पानीपत काम पर चले गए और बेटा आदी स्कूल चला गया था। इसके बाद वह अपनी दोनाें बेटियों जसप्रीत और वंदना के साथ कमरे में सोई हुई थी। कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। महिला का आरोप है कि उसी दौरान सास ने आग लगा दी। आग कैसे लगी, इसकी उसे जानकारी नहीं है। महिला ने इस घटना के लिए सास को जिम्मेदार ठहराया। महिला के भाई राहुल की तरफ से दी तहरीर पर पुलिस ने सास ईश्वरी के विरुद्ध हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन

उधर, अनीता के भाई राहुल ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन को ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। इसके चलते कुछ महीने पहले उसकी बहन को फांसी लगाकर मारने का प्रयास किया, लेकिन किसी तरह वह बच गई थी। बृहस्पतिवार को बहन को उसकी सास ईश्वरी ने आग लगाकर मारने की कोशिश की, जिसमें दो बच्चियों की की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed