फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   An attempt was made to stop the school bus forcibly, stir

स्कूली बस को जबरन रोकने का किया प्रयास, हड़कंप

Sun, 22 May 2022 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
An attempt was made to stop the school bus forcibly, stir
कांधला। कस्बे के किवाना मार्ग पर करीब 15 युवकों ने स्कूल बस को जबरन रोकने का प्रयास किया है। जिसके बाद स्कूल बस में सवार बच्चों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

शनिवार को हाईवे स्थित एक प्राइवेट स्कूल के अवकाश के बाद स्कूली छात्र छात्राएं बस में सवार होकर अपने अपने घर जा रहे थे। तभी कुछ बाइकों पर सवार 15 छात्र बस का पीछा करते हुए किवाना मार्ग के निकट पहुंचे। बस को ओवरटेक कर जबरन रुकवाने का प्रयास किया। स्कूल बस में सवार बच्चों में युवकों को देखकर हड़कंप मच गया। बस चालक ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जिस पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

पुलिस ने चालक व स्कूल प्रिंसिपल से घटना की पूरी जानकारी ली। प्रिंसिपल ने बताया है कि छात्रों के दो गुटों में मामूली विवाद को लेकर झगड़ा चल रहा है। जिसके चलते एक गुट के छात्रों ने स्कूल बस को रुकवाने का प्रयास किया है। फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपी छात्रों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed