फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   An attempt to murder a woman for dowry

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का प्रयास

Wed, 14 Apr 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
An attempt to murder a woman for dowry
दहेज के लिए महिला की हत्या की कोशिश
विज्ञापन

कांधला। गांव इस्सोपुर टील निवासी विवाहिता ने अपने ससुरालवालों पर जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जनपद शामली के झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव जमालपुर मोहल्ला चंदनपुरी निवासी आसिफ ने अपनी पुत्री शबनम का निकाह 11 दिसंबर 2018 को क्षेत्र के गांव इस्सोपुरटील निवासी उमरदीन के साथ किया था। आरोप है कि निकाह के बाद से ही विवाहिता का पति व अन्य ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते आ रहे थे। कई दिन पूर्व ससुराल वालों ने दो लाख रुपये और बाइक की मांग करते हुए शबनम को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। आरोप है कि मंगलवार शाम को पति ने अपने परिजनों के साथ मिलकर महिला शबनम की गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर हत्या के प्रयास और दहेज उत्पीड़न के आरोप में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed