फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   An atmosphere of sorrow in Titouli over the death of the regional manager of Kribhco company

कृभको कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक की मौत पर टिटौली में गम का माहौल

Sat, 02 Apr 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
An atmosphere of sorrow in Titouli over the death of the regional manager of Kribhco company
शामली। गांव टिटौली निवासी बुलंदशहर में तैनात कृभको कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक की मौत होने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में गम का माहौल है। शाम को उनका शव गांव टिटौली पहुंचा, जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव टिटौली निवासी कपिल चौधरी बुलंदशहर में कृभको कंपनी में क्षेत्रीय प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। बताया गया है कि बृहस्पतिवार शाम को कार्यालय में उनकी अचानक हालत बिगड़ गई। उन्हें पहले बुलंदशहर और बाद में दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह उनकी मौत हो गई। कपिल की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में गम का माहौल बन गया। गांव में कपिल के पिता रविंद्र चौधरी, मां संतोष और छोटा भाई रजत रहते हैं। रजत कैराना बैंक में कार्यरत है। कपिल की पत्नी व दो बच्चे बुलंदशहर में ही उनके साथ रहते थे। शुक्रवार शाम को कपिल का शव गांव में पहुंचा। इसके बाद गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed