फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ambulance stuck in jam, taken pregnant to hospital

जाम में फंसी एंबुलेंस, गर्भवती को पैदल ले गए अस्पताल

Sat, 05 Dec 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Ambulance stuck in jam, taken pregnant to hospital
शामली में एंबुलेंस जाम में फंसने के कारण गर्भवती को पैदल अस्पताल ले जाती महिलाएं। - फोटो : SHAMLI
जाम में फंसी एंबुलेंस, गर्भवती को पैदल ले गए अस्पताल
विज्ञापन

शामली। शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भी शहर जाम से जूझता रहा। शुगर मिल में जाने वाले गन्ने के वाहनों की लंबी कतार से हनुमान रोड और एमएसके रोड पर जाम के हालात बने रहे। वीवी इंटर कॉलेज रोड से लेकर धीमानपुरा फाटक तक गन्ना लदे वाहनों की कतारें लगी रहीं। देर शाम गर्भवती महिलाओं को अस्पताल लेकर जा रही एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। एक महिला को पैदल अस्पताल तक ले जाना पड़ा, जबकि काफी देर बाद रास्ता मिलने पर दूसरी महिला एंबुलेंस से ही अस्पताल तक पहुंची।

शुगर मिल में आने वाली गन्ने की बुग्गियों एवं ट्रैक्टर-ट्रालियों के कारण शहर तीन दिन से जाम से जूझ रहा है। शुक्रवार सुबह से ही शुगर मिल रोड से वीवी कॉलेज तथा दूसरी तरफ धीमानपुरा फाटक तक गन्ना लदे वाहनों के कारण जाम लगा रहा। इससे चार पहिया के साथ ही दुपहिया वाहन भी फंसे रहे। दिनभर लोग जाम से जूझते रहे। रात करीब नौ बजे सीएचसी जा रही एक सरकारी एंबुलेंस हनुमान रोड पर जाम में फंस गई। एंबुलेंस गांव पीरखेड़ा निवासी पूजा पत्नी अमित तथा गांव कसेरवा निवासी सोनम को डिलीवरी के लिए सीएचसी लेकर जा रही थी। काफी देर तक जाम में फंसने के कारण जब रास्ता नहीं मिला तो पूजा के साथ आईं महिलाएं उसे एंबुलेंस से उतारकर पैदल ही सीएचसी तक लेकर गईं। कुछ देर बाद किसानों ने गन्ने के वाहनों को हटाकर एंबुलेंस को रास्ता दिया, तब जाकर एंबुलेंस सोनम को लेकर सीएचसी तक गई।

शामली में गन्ना लदे वाहनों से लगे जाम में फंसी एंबुलेंस।

शामली में गन्ना लदे वाहनों से लगे जाम में फंसी एंबुलेंस।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed