{"_id":"661c4086760fa979cd0faf89","slug":"ambedkar-jayanti-celebrated-with-pomp-in-the-district-processions-taken-out-shamli-news-c-26-1-smrt1048-119539-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: जिले में धूमधाम से मनाई गई आंबेडकर जयंती, शोभायात्राएं निकालीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: जिले में धूमधाम से मनाई गई आंबेडकर जयंती, शोभायात्राएं निकालीं
विज्ञापन
शामली। जिले में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती रविवार को धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर कई स्थानों पर कार्यक्रम हुए और शोभायात्रा निकाली गईं। सभी ने बाबा साहब के विचारों को अपने जीवन में उतारकर उनके पद चिह्नों पर चलने का आह्वान किया।
कलक्ट्रेट सभागार में एडीएम संतोष कुमार सिंह, एसडीएम सदर विनय प्रताप सिंह भदौरिया, एसडीएम कैराना स्वप्निल कुमार यादव, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अंशुल चौहान आदि अधिकारियों व कर्मचारियों ने डॉ. भीमराव आंबेड़कर के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।
विकास भवन में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रम हुआ। सीडीओ विनय कुमार तिवारी ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सीडीओ ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन संघर्षों व विचारों से सीख लेकर राष्ट्र एवं समाज के प्रति समर्पित कार्यशैली के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किए जाने के लिए प्रेरित किया। समारोह में बाबा साहब के जीवन पर आधारित वीडियो क्लिप के माध्यम से उनके जीवन काल की चुनौतियों और संघर्षों को भी दिखाया गया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सत्यराम यादव, जिला अर्थ एवम संख्याधिकारी डॉ. हरेंद्र, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी शिवेंद्र, लेखाधिकारी एजाज अहमद मौजूद रहीं।
विज्ञापन
टंकी रोड स्थित रविदास मंदिर में बाबा साहब की जयंती मनाई गई। इस अवसर बाबा साहब की प्रतिमा का अनावरण किया गया। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल, अरविंद झाल, अमित कुमार, डॉ. मुबारक अली, सतेंद्र कुमार, कंवरपाल, मास्टर प्रदेशी, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
उधर, अजंता चौक स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर नागरिकों ने माल्यार्पण किया। इसके बाद डाॅ. भीमराव आंबेडकर आश्रम सेवा समिति शामली के तत्वावधान में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में डॉ. आंबेडकर, संत रविदास व महर्षि वाल्मीकि आदि की झांकियां भी शामिल रहीं। इस अवसर पर महिपाल जाटव, पूरणचंद जाटव, ईश्वर जाटव, सुनील जाटव, विनोद जाटव, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
राष्ट्रीय वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद झंझोट ने सुबह डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद संगठन के सदस्यों ने मोहल्ला पंसारियान कॉलोनी में जन्मदिवस मनाया और विचार गोष्ठी का आयोजन किया। इस अवसर पर लोकेश कटारिया, रामस्वरूप वाल्मीकि, रविंद्र कुमार, मनीष कुमार, डॉ़ सुरेश चंद, अरुण झंझोट, विनोद सेन आदि मौजूद रहे।
थानाभवन में मोहल्ला रेती सराय स्थित आंबेडकर मार्केट में सुबह हवन पूजन किया गया। दोपहर बाद पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने डाॅ. भीमराव आंबेडकर चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर आरती में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने कहा बाबा साहब भारतीय संविधान के निर्माता, नारी समाज के मुक्तिदाता, अर्थशास्त्री, राजनीतिक, समाज सुधारक, कमजोर व उपेक्षित वर्गों के मसीहा थे। पूर्व मंत्री सुरेश राणा, पूर्व चेयरमैन संजय शर्मा, संजय कश्यप, जगमाल सैनी, अनिल कुमार ने संयुक्त रूप से केक काट जन्मोत्सव मनाया। इसके बाद शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा पुराना चरथावल बस स्टैंड, प्रताप चौक, मोहल्ला बंदागढ़, रेती खानका, गुरुद्वारा चौक ठाकुर दलीप सिंह चौपाल, टंकी चौक नबीपुरा, नई घास मंडी, चौक बाजार व शामली बस स्टैंड से होती हुई आंबेडकर मार्केट में समाप्त हुई। शालू राणा, भारत भूषण, अनिल कुमार, जय भगवान, दिनेश कुमार, संतराम, सुरेश सैनी, संजीव कुमार, महावीर पाल, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।
बाबरी में आंबेड़कर चौपाल पर हवन पूजन के बाद शोभायात्रा का शुभारंभ मास्टर घसीटा दास ने रिबन काटकर किया। उन्होंने कहा बाबा साहब ने समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। शोभायात्रा में बाबा साहेब आंबेडकर, महात्मा बुद्ध, सरस्वती आदि सुंदर झाकियों का ग्रामीणों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। इस दौरान डॉ. राजबीर लांबा, रजनीश कुमार, तेग सिंह आदि मौजूद रहे।
गढ़ीपुख्ता में मोहल्ला रविदासपुरी में डाॅ. आंबेड़कर जयंती के अवसर पर समाजसेवी अंकुज चौधरी, थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवेश कुमार, अपराध निरीक्षक राजीव शर्मा, योगी बाबा कमलनाथ, कर्मवीर सभासद ने सामूहिक रूप से फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इसके बाद केक काटा गया। शोभायात्रा रैदासपुरी, कुरैशियान, शिवपुरी, मेन बाजार से होते हुए सुभाषपुरी, कश्यपपुरी के रास्ते वापस आंबेडकर पार्क पर समापन हुआ। इस दौरान खिलारी, कर्मवीर सभासद, सुधीर कुमार, रविंद्र सिंह, महिपाल सिंह, कमेटी अध्यक्ष डॉ. रवि कुमार ,वीरसैन, ललित, अभिषेक, आकाश, राजेंदर, विजय राणा आदि मौजूद रहे। गांव पेलखा में पूर्व ग्राम प्रधान अतुल कुमार ने शोभायात्रा का फीता काटकर शुभारंभ किया। गांव खेड़की में ग्राम प्रधान मोहनलाल ने सामूहिक रूप से केक काटा। इसके बाद झांकियों को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। दुल्लाखेड़ी डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर शोभायात्रा का शुभारंभ ग्राम प्रधान पंकज राणा, कमेटी अध्यक्ष रवि कुमार ने सामूहिक रूप से फीता काटकर कर किया। गांव गंदेवडा में डॉ़ भीमराव अंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा का शुभारंभ ग्राम प्रधान रामकुमार व अभिनेक ने सामूहिक रूप से किया।
जलालाबाद में हरिनगर स्थित रविदास मंदिर में सुबह पूजा अर्चना, हवन यज्ञ के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। ग्राम अहमदपुर में रविदास मंदिर में पूजा अर्चना व हवन भंडारे के बाद शाम चार बजे धूमधाम के साथ शोभायात्रा निकाली गई। प्रशांत कुमार, पवन कुमार, विनय कुमार, विशाल बर्मन, आशू, रामगोपाल, चंदगीराम आदि का सहयोग रहा। गांव इरशादपुर में रविदास मंदिर में आंबेड़कर जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई।
चौसाना में भारत रत्न डाक्टर भीम रावआंबेडकर की 129वां जयंती चौसाना के रविदास मन्दिर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता मनोज कुमार,कंवरपाल शर्मा, संदीप कुमार, अशोक कुमार, वरूण,नीतिश,नीरज, अंकुर,रवि कुमार आदि शामिल रहे।