{"_id":"661c406f00da4e8271088416","slug":"ambedkar-jayanti-celebrated-with-pomp-in-educational-institutions-shamli-news-c-26-1-smrt1048-119554-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: शिक्षण संस्थानों में धूमधाम से मनाई गई आंबेडकर जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: शिक्षण संस्थानों में धूमधाम से मनाई गई आंबेडकर जयंती
विज्ञापन
शामली/थानाभवन/ऊन। शहर के शिक्षण संस्थानों में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया गया।
श्री सत्यनारायण इंटर काॅलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अनिल शर्मा ने डाॅ. भीमराव आंबेड़कर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर मल्यापर्ण किया। घनश्याम शर्मा, अरविन्द कुमार, मोहित मित्तल, लोकेश वर्मा, विनोद कुमार, गोपाल, विकास आदि उपस्थित रहे।
सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल में प्रधानाचार्या उज्मा जैदी ने डाॅ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वे भारत के संविधान निर्माता होने के साथ महान चिंतक, समाज सुधारक, कानून विशेषज्ञ, आर्थिक विशेषज्ञ, बहुभाषी वक्ता थे। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने वेशभूषा में संविधान सभा का सजीव दृश्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य रविंद्र पाल, नरेश पंत, अरविंद चौधरी, अनुपम मित्तल, पवन वशिष्ठ, अभिषेक बालियान, रवि, रितेश जायसवाल, आदेश आदि मौजूद रहे।
थानाभवन के लाला लाजपत राय कन्या इंटर कॉलेज में डॉ. भीमराव आंबेड़कर के चित्र पर प्रधानाचार्या डॉ़ पूजा मलिक ने पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने बाबा साहब के जीवन के आदर्शों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बाबा साहब लोकप्रिय विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री तथा समाज सुधारक थे। इस अवसर पर निखिल चौहान, प्रतिभा, सुनीता, कुंतेश, दीपा, अमित, प्रशांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
ऊन के होली हेवन पब्लिक स्कूल में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डायरेक्टर चतुर्वेदी मलिक व मैनेजर अंकुर राणा ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। बच्चों ने डा़ आंबेडकर के जीवन पर आधारित गीत प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य पंकज कंसल ने संविधान निर्माता के जीवन पर प्रकाश डाला। उप प्रधानाचार्य अतुल विक्रम कौशिक, सुधीर कुमार, नीशू चौधरी, नीरज माहेश्वरी, विक्रांत राणा, गुलाम रसूल, ओंकार दत्ता, उमा, पुष्पा, मनीषा, पूनम आदि मौजूद रहे।
-- -- --
चौसाना में बाबा साहब को श्रद्धासुमन किए अर्पित
चौसाना। चौसाना स्थित रविदास मंदिर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बाबा साहब को याद कर उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में मनोज कुमार ने कहा कि डॉ. आंबेडकर के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर युवाओं की भी भागेदारी रही। इस दौरान कंवरपाल शर्मा, संदीप कुमार, अशोक कुमार, नीतिश, नीरज, अंकुर, रवि कुमार आदि मौजूद रहे।
-- -
रायपुर में मनाई गई आंबेडकर जयंती
शामली। गांव रायपुर में आंबेडकर चौक पर समाजवादी पार्टी ने भारत रत्न डाॅ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई।
इस अवसर पर सपा के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर सुधीर पंवार ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान में सभी को समानता का अधिकार दिया है। इसके बाद भी समाज में कई तरह की असमानताएं अभी भी हैं और आर्थिक असमानता में तो बढ़ोतरी हुई है। आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, डाॅ. आंबेडकर, डाॅ. लोहिया के विचारों और उनके अनुयायियों को एक साथ लाने के प्रयास कर रहे हैं। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, सपा अनुसूचित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मास्टर सलेक चंद, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बिट्टू ताना, डायरेक्टर राजेन्द्र, आशीष कुमार,अंकुर मास्टर, रामकुमार, विकास, जितेंद्र, सिकंदर, इमरान मलिक आदि मौजूद रहे।